फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में मन रहा बकरीद का जश्न, अमिताभ बच्चन समेत इन सितारों ने इस अंदाज में दी बधाई

Wed, 22 Aug 2018 02:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा
विज्ञापन

देशभर में ईद-उल-अजहा का जश्न मनाया जा रहा है। ऐसे में भला बॉलीवुड कहां पीछे रहने वाला था। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने फैंस को बकरीद की बधाई दे रहे हैं। हाल ही में मुल्क फिल्म में एक मुस्लमान शख्स मुराद अली मोहम्मद का किरदार अदा करने वाले ऋषि कपूर ने इस फिल्म के एक लुक के साथ फैन्स को बकरीद की बधाई दी है। इसके अलावा सुपरस्टार अक्षय कुमार, अनिल कपूर और सनी देयोल जैसे बॉलीवुड सितारों ने भी ईद के मौके पर अपनी ओर से बधाइयां दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फैंस को अपने ईद मुबारक लिखे हुए कई पोस्टर्स को शेयर कर बकरीद की बधाई दी। उन्होंने इस त्योहार पर मोहब्बत और शांति की कामना की। अमिताभ बच्चन के अलावा कई टीवी स्टार्स ने भी अपने फैंस को इस खास मौके पर बधाई दी।
 


 

आमिर खान ने भी अपने इस ट्वीट के जरिए फैन को ईद मुबारक लिखकर बधाई दी। इसके अलावा अक्षय कुमार भी फैंस को बकरीद की शुभकामनाएं देते नजर आए। अक्षय के अलावा जॉन ने भी बकरीद त्योहार पर फैंस के लिए बधाई संदेश लिखा।
 

 
विज्ञापन

बता दें कि ईद-उल-जुहा या बकरीद को ‘बलिदान का त्योहार’ कहा जाता है।  ईद उल अजहा के मौके पर देशभर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की और इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके बाद सुबह से ही सेलेब्स इस त्योहार की बधाई दे रहे है।
 

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें