फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: जब चोरों ने खंगाला सितारों का बंगला, लाखों-करोड़ों के गहने और रुपये लेकर हुए चंपत

Thu, 29 Jun 2023 04:43 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सेलेब्स - फोटो : amar ujala
दुनिया में कब किसके साथ कुछ बुरा हो जाए कोई नहीं कह सकता है। हत्या, डकैती, चोरी जैसी चीजें तो अब आम बात हो चुकी हैं। चोरों की हिमाकत ऐसी कि आम आदमी के अलावा वह सितारों के घरों में भी हाथ साफ कर चुके हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी के साथ हुई घटना इस बात का उदाहरण है। बीते साल सोनम कपूर के घर में भी करोड़ों रुपये की चोरी हो चुकी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कितने सितारे शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सोनम कपूर - फोटो : social media
सोनम कपूर
सोनम कपूर के दिल्ली स्थित घर से 1.14 करोड़ रुपये की चोरी हो गई थी। इससे पहले साल 2015 में अदाकारा सोनम कपूर के घर से ही एक डायमंड नेकलेस चोरी हो गया था। जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के घर से भी चोरी की एक घटना सामने आई थी। हालांकि यह मामला काफी पुराना है तब उनके घर से 8000 रुपये चोरी हो गए थे। हालांकि बिग बी के सिक्योरिटी गार्ड ने उस चोर को दबोच लिया था। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें- TRP WEEK 25: काम आई फेयरवेल वाली चाल टीआरपी लिस्ट में फिर अनुपमा का राज, इस शो ने किया टॉप 5 में शानदार कमबैक
 

4 of 6
काजोल - फोटो : social media
काजोल
अजय देवगन और काजोल के घर भी चोरी हो चुकी है। उस वक्त काजोल की करीब 5 लाख रुपये कीमत की 14 चूड़ियां उनके मुंबई स्थित जुहू बंगले से गायब हो गईं थी। बाद में उनकी हेल्पर ने अपना गुनाह कबूल किया। हालांकि बाद में उनके पास से सिर्फ 4 चूड़ियां ही बरामद हो सकी थी। 
विज्ञापन

5 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर से भी चोरी की घटना सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके घर से एक महंगा आईपॉड और म्यूजिक सिस्टम चोरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैफ अली खान - फोटो : social media
सैफ अली खान
करीना कपूर और सैफ अली खान भी चोरी की घटना से अछूते नहीं रहे हैं। सैफ अली के घर से 11 स्पिलिट एसी की चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें