फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इन सितारों ने तय किया अर्श से फर्श तक का सफर, आखिरी समय में हो गए थे पाई-पाई के मोहताज

Tue, 20 Sep 2022 03:43 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारत भूषण, विमी, ओपी नैय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में हर कोई अपनी किस्मत आजमाना चाहता है। कुछ लोग अपने सपनों को पूरा करने में सफल हो जाते हैं, तो कुछ बुलंदी हासिल करने के बाद भी नाकाम हो जाते हैं। सिनेमा जगत में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अपने करियर में काफी सफलता पाई, लेकिन वह ज्यादा समय तक अपनी सफलता को कायम नहीं रख पाए। आज हम आपको कुछ ऐसी ही सितारों के बारे में बताने जा जिन्होंने अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है।
विज्ञापन

2 of 7
भगवान दादा - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान दादा
भगवान आभाजी पलव यानी भगवान दादा ने क्रिमिनल फिल्म से अपने सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की, लेकिन झमेला और लबेला जैसी फिल्मों के बाद उनके सपने चकनाचूर से होने लगे। उन्हें अपने जुहू में स्थित बंगले और सात कार को बेचना पड़ा था। इन कारों का इस्तेमाल वह सप्ताह के अलग-अलग दिन करते थे। राजा की तरह जिंदगी जीने वाले भगवान दादा अपने अंतिम दिनों में एक चॉल में रहते थे। 2002 में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।  
विज्ञापन

3 of 7
एके हंगल - फोटो : सोशल मीडिया
एके हंगल
एके हंगल ने अपने करियर में 225 फिल्मों में काम किया था। इतनी फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें अपने जीवन के आखिरी दिन गरीबी में गुजारने पड़े। गरीबी के चलते वह अपने मेडिकल बिल तक का भुगतान नहीं कर पाते थे। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने 20 लाख रुपये देकर उनका मदद की थी। 2012 में उनका निधन हो गया।

4 of 7
ओपी नैय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
ओपी नैय्यर
ओपी नैय्यर ने अपने म्यूजिक के जरिए खूब शोहरत हासिल की, लेकिन शराब की लत ने सब बिगाड़ दिया। शराब की वजह से उनके परिवार ने उन्हें छोड़ दिया और वह एक फैन के घर पर रहने लगे। कहा जाता है कि वह अपना इंटरव्यू लेने पर भी शराब की मांग की करते थे। 2007 में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

5 of 7
मालती शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मालती शर्मा
अभिनेत्री मालती शर्मा ने दिल्ली की रहने वाली थी और उन्होंने घर से भागकर बॉलीवुड में नाम कमाने आई थी। ऐसे में उनके परिवार वालों ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था। एक बार अभिनेत्री को ओशिवारा पुलिस ने कार की खिड़की तोड़ते हुए पकड़ा था। बॉलीवुड में वह काम हासिल नहीं कर पाई, लेकिन भोजपुरी सिनेमा में उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया था। ऐसे में वह डिप्रेशन का शिकार हो गईं और भीख मांगने लगी। इतनी ही नहीं वह चोरी भी करने लगी। बाद में उन्हें मानसिक अस्पताल में एडमिट कराया गया।
विज्ञापन

6 of 7
विमी - फोटो : सोशल मीडिया
विमी
विमी ने 197 में बीआर चोपड़ा की फिल्म हेमराज से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद वह रातों-रात स्टार बन गई थीं। अपने डेब्यू से पहले ही उन्होंने एक बिजनेसमैन से शादी कर ली थी, लेकिन उनका तलाक हो गया। वहीं, उन्हें फिल्में भी मिलना काम मिलना बंद हो गया था। असफल शादी और काम न मिलने की वजह से उन्हें नशे की लत लग गई और 1977 में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत भूषण
बैजू बावरा के लोकप्रिय हुए भारत भूषण ने इंडस्ट्री में अपना खूब नाम और पैसा कमाया। मुंबई में उनके कई फ्लैट थे, लेकिन वह खर्चीले थे और इसी आदत की वजह से उनका बुरा हाल हो गया। उन्हें न सिर्फ चॉल में रहना पड़ा, बल्कि फिल्म स्टूडियो में चौकीदार के रूप में काम करना पड़ा। 1992 में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें