फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा से पहले इन 4 अभिनेत्रियों ने भी चुने विदेशी दूल्हे, एक तो छोड़ चुकी है बॉलीवुड

Wed, 17 Jul 2019 07:40 PM IST
Prachi Priyam एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka and nick - फोटो : pti
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने जब शादी के लिए विदेशी दूल्हे का चयन किया था, तो फैंस में तरह तरह की बातें होने लगीं थी। प्रियंका की शादी साल 2018 की चर्चित शादियों में से एक थी। प्रियंका ने 10 साल छोटे अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से उदयपुर में शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका अमेरिका में निक के साथ हैं। सोशल मीडिया पर वो लगातार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। किसी को प्रियंका का यह फैसला बिल्कुल सही लगा, तो किसी को दूल्हे की उम्र से दिक्कत थी। ज्यादातर लोगों का कहना था किन शादी के बाद हमारी देसी गर्ल विदेशी बहू बन जाएगी।

लेकिन आपको बता दें कि इस मामले में प्रियंका बॉलीवुड की अकेली अभिनेत्री नहीं हैं, बल्कि उनसे पहले भी कई सितारों ने सात समंदर पार जाकर अपने पार्टनर को चुना और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। हम ऐसे ही 5 कपल के बारे में बता रहे हैं-

 
विज्ञापन

2 of 5
Celina Jaitley - फोटो : file photo
नो एंट्री जैसी फिल्में कर चुकीं सेलिना जेटली ने साल 2011 में विदेशी दूल्हे को चुना। सेलिना के पति पीटर हॉग दुबई के बड़े होटल व्यापारी हैं। सेलिना उस वक्त दुबई में भारतीय फैशन ब्रांड के स्टोर को लांच करने गई थीं। यह लव एट फर्स्ट साइट था। सेलिना और पीटर के चार बच्चे हैं। साल 2012 में उन्होंने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था जिनका नाम विराज और विंस्टन है। इसके बाद साल 2017 में दोबारा मां बनीं और फिर से उन्हें जुड़वा बच्चे हुए। 

 
विज्ञापन

3 of 5
राधिका आप्टे - फोटो : SOCIAL MEDIA
वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी धाक जमा चुकीं एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी अपना जीवन साथी विदेशी ही चुना। बहुत ही कम लोगों को पता है कि इंडस्ट्री में आने से पहले ही राधिका शादीशुदा थीं। उन्होंने साल 2012 में यूके बेस्ड म्यूजीशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर घर बसा लिया। 2011 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी जब राधिका कंटेम्पररी डांस सीखने लंदन गई थीं। 

 

4 of 5
preity zinta
'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा भले ही कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन वो आईपीएल के दौरान लगातार देखी जाती हैं। फिल्मी करियर की बात करें तो प्रीति ने कल हो ना हो, वीर जारा और दिल चाहता है जैसी सुपरहिट फिल्में कीं। फिल्मी करियर ज्यादा आगे बढ़ता नहीं देख प्रीति ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। उन्होंने अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से साल 2016 में शादी की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की चर्चा ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। अपनी मुस्कान से लोगों को दीवाना बना देने वालीं माधुरी के अफेयर के किस्से सबसे पहले संजय दत्त के साथ चले। संजय दत्त शादी करने ही वाले थे कि उनका नाम मुंबई बम ब्लास्ट से जुड़ गया और माधुरी ने उनसे दूरी बना ली। साल 1999 में कोई देरी ना करते हुए माधुरी ने डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली जो यूके के रहने वाले हैं। आज माधुरी के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें