देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई आनंद पिरामल के साथ हुई। सगाई के बाद मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटिलिया में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज भी पहुंचे। मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ इस मौके पर मौजूद रहे।