फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 सेलेब्स के साथ फैंस कर चुके हैं बदतमीजी, डिंपल ने तो लड़के का कॉलर पकड़ दे दी थीं गालियां

Wed, 10 Apr 2019 07:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
bollywood
भारत में फिल्मी कलाकारों के लिए उनके फैन्स में जुनून देखते ही बनता है। हर कलाकार अपने प्रति फैंस के दीवानगी की चाह रखता है, लेकिन बॉलीवुड के सितारों को कई बार ऐसे फैन से भी रूबरू होना पड़ जाता है जो अपनी लक्ष्मण रेखा पार कर अपने पसंदीदा कलाकारों से बदतमीजी कर बैठते है। हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फैन ने जिस तरह से बदतमीजी की ये किसी भी लिहाज से ठीक नहीं थी। फैंस को ये जरूर याद रखना चाहिए कि बॉलीवुड के ये नामी सितारें स्टार होने से पहले एक इंसान हैं।
विज्ञापन

2 of 10
जॉन अब्राहम - फोटो : Twitter
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम के साथ भी इसी तरह की घटना हुई थी। दरअसल एक बार फोर्स फिल्म के प्रमोशन के लिए जॉन इंदौर गए तब एक फैन ने उन्हें आकर्षित करने के लिए बाइक दौड़ाई और गिर गया। जॉन भागकर उसके पास गए मरहमपट्टी लगाई और बाद में चांटा लगाया और फैन की मां से फोन पर शिकायत भी की।
विज्ञापन

3 of 10
डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया
बीबीसी से बातचीत में बीते दौर की अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने फैंस से हुई झड़प का जिक्र किया था। राजेश खन्ना से शादी के बाद डिंपल कपाड़िया जब एक बार फिल्म देखने सहेलियों के साथ गईं तब वही कुछ लड़कों ने उन्हें छेड़ना शुरू कर दिया। गुस्से से लाल-पिली हुई डिंपल कपाड़िया ने एक लड़के का कॉलर पकड़ा और जमकर गालियां दीं।
 

4 of 10
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने भी एक पुरुष फैन को बदतमीजी के लिए थप्पड़ मारा था। फिल्म अंजना अंजनी के शूटिंग दौरान एक पुरुष फैन ने पीछे से आकर उनका हाथ पकड़कर फोटो खिंचाने आग्रह किया। घबराई प्रियंका ने उस फैन को बिना सोचे समझे थप्पड़ लगा दिया और वो जमीन पर गिर गया था।

विज्ञापन

5 of 10
विद्या बालन
विद्या बालन
एक बार एक फैन ने सेल्फी के लिए विद्या बालन की रजामंदी के बगैर उनपर हाथ रख दिया था। विद्या ने फैन को दो बार ऐसा करने के लिए टोका फिर भी फैन को कोई फर्क नहीं पड़ा। इस हरकत से चिढ़कर विद्या बिना सेल्फी खिंचवाए वहां से चली गई।
विज्ञापन

6 of 10
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ साल 2005 में दुर्गा पूजा अटेंड करने कोलकाता गईं थीं। यहां पर उन्हें देखने के लिए लोगोंं की भीड़ जमा हो गई। सिक्योरिटी ने भीड़ को रोकने की कोशिश जरूर की लेकिन कटरीना छेड़छाड़ की शिकार हो गईं।
विज्ञापन

7 of 10
Anushka Shetty
अनुष्का शेट्टी
साल 2015 में अनुष्का जब भगवान के दर्शन कर तिरुमाला मंदिर से लौट रही थीं, तो कुछ फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान भीड़ उनके साथ फोटो और सेल्फी खिंचाने के चक्कर में फैंस ने उन्हें जबरदस्ती छूने की कोशिश की।

8 of 10
Sushmita Sen
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन तो कई बार छेड़छाड़ की शिकार हो चुकी हैं। एक बार वह पुणे के एक ज्वेलरी स्टोर का इनौगरेशन करने गईं थी। इस दौरान कुछ मनचलो ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके शरीर को छूने की कोशिश की थी।

9 of 10
सोनम - फोटो : solaris
सोनम कपूर
फिल्म 'रांझणा' के प्रमोशन के दौरान सोनम कपूर को फैंस की छेड़खानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बाद में उनके को-स्टार धनुष ने मदद की और उन्हें वहां से बाहर निकाला।
विज्ञापन

10 of 10
sonakshi sinha
सोनाक्षी सिंहा
साल 2010 में एक इवेंट के दौरान भीड़ इतनी बढ़ गई कि सोनाक्षी सिंहा को फैंस ने जबरदस्ती छूने की कोशिश की। यह वाकया साउथ मुंबई में मंत्रालय के नजदीक स्थित गांधी मैदान में हुआ था। इस वाकये के बाद सोनाक्षी रोने लगी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें