फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सेलेब्स के अलग होने पर फैंस को लगा था झटका, मलाइका ने तो 18 साल बाद छोड़ा था सलमान के भाई का साथ

Sun, 13 Oct 2019 07:35 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड कपल्स जो बाद में हो गए अलग - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में सेलेब्स का एक दूसरे के साथ नाम जुड़ना और फिर बाद में एक दूसरे से अलग हो जाने की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। ऐसे में कुछ नाम तो ऐसे होते हैं जो जब भी कैमरे के सामने आते हैं, सिर्फ परफेक्ट कपल गोल्स देते ही नजर आते हैं। लेकिन ऐसे में जब ऐसे ही किसी परफेक्ट कपल के अलग होने की खबर सामने आती है तो सभी शॉक हो जाते हैं। इस पैकेज में हम आपको कुछ ऐसी ही  जोड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनके अलग होने से हर कोई भौचक्का रह गया।
विज्ञापन

2 of 6
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram
ऋतिक रोशन- सुजैन खान
20 दिसंबर 2000 को ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने शादी की थी। लेकिन एक नवंबर 2014 को दोनों सहमति से अलग हो गए। दोनों के रिश्तों के बीच खटास की खबरें तो थोड़ी बहुत सामने आई थीं। लेकिन किसी ने भी ये नहीं सोचा था कि दोनों अपने रिश्ते को कुछ ऐसे खत्म करेंगे। हालांकि अलग होने के बाद भी ऋतिक- सुजैन अक्सर साथ में नजर आते हैं। दोनों बच्चों के साथ ऋतिक-सुजैन कभी डिनर डेट तो कभी मूवी डेट पर एक साथ नजर आते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
dia mirza, sahil sangha - फोटो : social media
दीया मिर्जा और साहिल सांघा
दीया मिर्जा  और साहिल सांघा ने 2014 में शादी की थी। लेकिन कुछ वक्त पहले ही अगस्त में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। दीया मिर्जा ने इस बात की जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर दी थी। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा था- '11 साल तक साथ रहने और जिंदगी में हर एक चीज बांटने के बाद हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। हम दोस्त रह चुके हैं और आगे भी ऐसे ही एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान के साथ रहेंगे। हो सकता है कि हमारी जिंदगी हमें अलग-अलग रास्तों पर ले जाए।' बता दें कि दीया मिर्जा 'रहना है तेरे दिल में', 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'तुमसा नहीं देखा', 'दस', 'लगे रहो मुन्ना भाई' और 'संजू' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

4 of 6
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी 12 दिसंबर 1998  को हुई थी। लेकिन 11 मई 2017 को दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। यानी दोनों की शादी 18 साल पांच महीने और दो दिन चली। दोनों का एक बेटा है, वहीं तलाक के बाद अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा का नाम अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
Shahid Kapoor and Kareena Kapoor - फोटो : social media
शाहिद कपूर और करीना कपूर 
एक वक्त पर शाहिद कपूर  और करीना कपूर का नाम एक साथ लिखा जाने लगा था। दोनों ने सिर्फ ऑनस्क्रीन बल्कि ऑफ स्क्रीन पर काफी साथ में नजर आने लगे थे। लेकिन एक दम से दोनों के बीच खटास आ गई। जिसके कुछ साल बाद करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली। जबकि शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से। बता दें कि शाहिद- मीरा के दो बच्चे हैं जबकि सैफ-करीना के बेटे तैमूर तो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। गौरतलब है कि शाहिद और करीना के अलग होने पर उनके फैंस को झटका लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
john and bipasha
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया है। लेकिन अचानक ही दोनों अलग हो गए। जिसके बाद  जॉन अब्राहम ने साल 2014 में प्रिया रुंचल से शादी की थी। ये शादी गुपचुप तरीके से हुई थी। शादी में इंडस्ट्री के कुछ लोग ही शामिल हुए थे। जॉन की पत्नी प्रिया लाइम लाइम से दूर रहती हैं। कभी-कभी ही कैमरे के सामने आती हैं। वहीं बिपाशा ने भी करण सिंह ग्रोवर को अपना साथी चुना। हाल ही में दोनों के सिंदूर खेलते फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे।

पढ़ें: कुछ ऐसे ये टेक्नीशियन बना था सुपरस्टार, 1943 में ही फिल्म ने की थी एक करोड़ रुपये की कमाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें