फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना के बर्थडे पर सलमान ने शेयर की खास तस्वीर, प्रियंका-दीपिका समेत कई सेलेब्स ने किया विश

Wed, 17 Jul 2019 03:20 PM IST
Prachi Priyam एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : Social Media
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने मंगलवार को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलीब्रिटीज से लेकर उनके फैंस तक, सभी लोगों ने अलग-अलग अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया। कैट ने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे की तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो मेक्सिको के बीच पर अपनी फैमिली के साथ एंजॉय करती नजर आ रहीं हैं। फोटो में कैट बीच ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। बर्थडे को लेकर उन्होंने पहले ही कहा था कि इस बार अपने जन्मदिन पर वो पार्टी नहीं करेंगी, बल्कि छुट्टियों पर कहीं घूमने जाएंगी।

आगे की स्लाइड में देखें कैट को किसने किस अंदाज में कहा हैप्पी बर्थडे-

 

विज्ञापन

2 of 6
Salman Khan, Katrina Kaif - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर खास अंदाज में कैट को बर्थडे विश किया। सलमान ने कैट के साथ अपनी नई फिल्म भारत की एक सीन की फोटो शेयर करते हुए उन्हें टैग कर के लिखा, "हैप्पी बर्थडे कटरीना..."। फोटो में सलमान पीले रंग की स्कूटर चला रहे हैं और कटरीना उनके पीछे वाली सीट पर बैठी हुई दिख रहीं हैं। फोटो में कटरीना बिल्कुल देसी लुक में नजर आ रहीं हैं। पूरी तस्वीर में सबसे खास लग रहा है कैट के कानों के पीछे लगा हुआ पीले रंग का फूल, जो उनके चेहरे पर खिल रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 6
deepika padukone, katrina kaif
दीपिका पादुकोण ने एक बेहद ही प्यारे मेसेज के साथ कैट को बर्थडे विश किया। दीपिका ने केक की फोटो शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे कैटरीना कैफ...आपकी अच्छी सेहत और मानसिक शांति हमेशा बनी रहे।

 

4 of 6
फराह खान
कोरियोग्राफर और डॉयरक्टर फराह खान ने अपनी और कटरीना की तस्वीरों का एक खूबसूरत सा कोलाज बना कर शेटर किया। फराह कान ने कटरीना के लिए लिका कि, एंजल आसमान में इसलिए उड़ पाती हैं क्योंकि वे खुद को इतना हल्का रखती हैं। तुम भी उन्हीं एंजल की तरह इस साल अपनी पंखें खोल कर उंची उड़ान भरो। ढेर सारा प्यार।
 
विज्ञापन

5 of 6
Arjun Kapoor
बॉलीवुड के फेमस एक्टर अर्जुन कपूर ने सबसे चुटकीले अंदाज में कटरीना को विश किया। अर्जुन ने लिखा "आज तुम्हारा जन्मदिन है...तुम्हें तुम्हारे सुपर बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं, तुम मुझे अपने नॉनसेंस वाले अंदाज के कारण बेहद पसंद हो।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sonam kapoor - फोटो : social media
सोनम कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्रम स्टोरी में कटरीना के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोनम ने लिखा कि मैं आशा करती हूं कि यह साल आपके जीवन में खुशियां लाए और आपको जीवन में सफलता मिले। ढेर सारा प्यार।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें