फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Bill: बॉलीवुड सितारों की बिजली का बिल जानकर चौंक उठेंगे आप, हर महीने जेब पर लगती है लाखों की चपत

Wed, 14 Jun 2023 12:36 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड सितारों के आलीशान बंगले के बारे में तो आप सभी जानते हैं। आइए आज आपको इन स्टार्स की बिजली के बिल को लेकर अपडेट देते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
सेलेब्स का बिजली बिल - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड स्टार लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं, और अपने हर अंदाज से फैंस को फैशनेट करते नजर आते हैं। स्टार जिस हिसाब से कमाते हैं, उसी हिसाब से अपने ऊपर खर्च भी करते हैं। ये सेलेब्स ना सिर्फ अपने फैशन पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं, बल्कि ये गाड़ी, घड़ी और बंगले पर भी करोड़ों लगाते देखे जाते हैं। फिल्मी सितारों का आलीशान बंगला भी अक्सर सुर्खियों में रहता है। हालांकि, आपने कभी यह सोचा है कि इन हस्तियों के महल जैसे घर की बिजली का बिल कितना आता होगा। अगर नहीं, तो चलिए आज आपको इससे रूबरू कराते हैं- 
विज्ञापन

2 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री में 50 से अधिक वर्ष पूरे कर लिए हैं। बिग बी आज भी फिल्मों में खासा एक्टिव हैं, और अपने इस जज्बे से करोड़ों फैंस को प्रेरित करते नजर आते हैं। अमिताभ मुंबई में जिस बंगले में रहते हैं, उसका नाम जलसा है और यह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाया रहता है। रिपोर्ट की मानें तो, बिग बी के इस बंगले जलसा की बिजली का बिल हर महीने 22 लाख रुपये आता है। 
विज्ञापन

3 of 7
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आमिर के इस बंगले की बिजली का बिल हर महीने 9 लाख रुपये के आस पास आता है। 

Kiara Advani: कियारा आडवाणी के इंडस्ट्री में नौ वर्ष पूरे, एक्ट्रेस ने खास अंदाज में सेलिब्रेट की सफलता

4 of 7
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
पटौदी खानदान के नवाब और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बंगले की बिजली का बिल भी काफी ज्यादा आता है। खबरों के अनुसार, सैफ हर महीने तकरीबन 30 लाख रुपये बिजली के बिल का भुगतान करते हैं। 

Drishyam 3: 'दृश्यम 3' को लेकर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, एक साथ रिलीज होगी अजय-मोहनलाल की फिल्म
विज्ञापन

5 of 7
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
अब बात कर लेते हैं बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की। शाहरुख खान मुंबई के बांद्रा में परिवार संग रहते हैं। एक्टर के बंगले का नाम 'मन्नत' है, जिसके बाहर हर दिन लाखों फैन एसआरके की एक झलक पाने के लिए भीड़ लगाए नजर आते हैं। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख के इस महल जैसे बंगले की बिजली का बिल हर महीने तकरीबन 43 लाख रुपये आता है। 

Ganapath: 'गणपत' पर मेकर्स ने खास अंदाज में दिया अपडेट, जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस
विज्ञापन

6 of 7
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
लिस्ट में बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान का भी नाम शामिल है। सलमान खान बांद्रा स्थित गेलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान एक महीने में तकरीबन 23 लाख रुपए बतौर बिजली के बिल के रूप में भुगतान करते हैं। 

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान हैं इस साउथ सुपरस्टार के फैन, ट्वीट कर बांधे तारीफों के पुल
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादा बिजली का बिल भरने वाले सितारों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड की 'मस्तानी' के बंगले की बिजली का बिल हर महीने तकरीबन 13 लाख रुपये आता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें