फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच सेलेब्स ने अपने दोस्त से की शादी, एक तो है भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान

Wed, 31 Jul 2019 09:46 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट-अनुष्का और रणवीर-दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। ऐसे में न सिर्फ आम लोगों में बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स में भी इसका क्रेज देखने को मिलता है। दरअसल दोस्ती को प्यार में बदलते देर नहीं लगती है। इस बात की गवाही देते हैं ये 5 बॉलीवुड कपल्स जिन्होंने अपने ही दोस्त से की शादी...
विज्ञापन

2 of 6
anushka virat
विराट कोहली- अनुष्का शर्मा
भारतीय टीम के धुआंधार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार अनुष्का शर्मा की शादी ने खूब सुर्खियां बंटोरी थीं। ऐसे में इस शादी के फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। बता दें कि दोनों शादी के पहले अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते थे और दोनों की दोस्ती के चर्चे खूब सूर्खियों में रहते थे। ऐसे में धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन

3 of 6
Ranveer-Deepika wedding - फोटो : social media
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
अपनी एक्टिंग और लुक्स से सभी के दिल में जगह बना चुके रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी शादी के पहले दोस्त ही थे। गौरतलब है कि रणवीर से पहले रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं दीपिका। लेकिन ब्रेकअप के बाद उनकी रणवीर के साथ धीरे धीरे बातचीत शुरू हुईं और दोस्ती के बाद ये रिश्ता प्यार में बदल गया।

4 of 6
सैफ अली खान और करीना - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर और सैफ अली खान
करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी में ज्यादा धूमधान देखने को नहीं मिली थी। दोनों ने अपने करीबियों के साथ में ही शादी की थी और फिर एक साथ मीडिया को इसकी जानकारी दी थी। दरअसल ये दोनों भी शादी के पहले दोस्त ही थे। ऐसे में इनके बीच भी धीरे धीरे प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि दोनों के बीच दोस्ती और प्यार की शुरुआत फिल्म 'टशन' से हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
angad bedi and neha dhupia
अंगद बेदी और नेहा धूपिया
अंगद बेदी और नेहा धूपिया की शादी ने सभी को चौंका दिया था। दरअसल नेहा और अंगद काफी पुराने दोस्त थे। ऐसे में दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। हालांकि नेहा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि शादी के पहले ही वो प्रेग्नेंट हो गई थीं। ऐसे में शादी की तैयारियां भी जल्दबाजी में हुई थी। ऐसे में इस शादी की जानकारी सभी को नेहा के सोशल मीडिया के एक पोस्ट से मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जेनेलिया और रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख
रितेश देशमुख और जेनेलिया की स्टोरी काफी फिल्मी है। दरअसल दोनों ने फिल्म तुझे मेरी कसम में एक साथ काम किया था और उसके बाद से ही दोनों दोस्त बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि ये कपल बॉलीवुड के खुशनुमा कपल्स में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें