फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 दिन में ही ट्रोल हुए ये 5 सेलेब्स, किसी को कहा गया 'आंटी' तो किसी की छुट्टी पर उठे सवाल

Tue, 04 Jun 2019 04:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood celebs - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। अमिताभ बच्चन से लेकर राखी सावंत तक आए दिन इंटरनेट ट्रोलिंग के शिकार होते हैं। आज बात करते हैं उन स्टार्स की जो पिछले दो दिनों के अंदर जबरदस्त ट्रोल हुए।
विज्ञापन

2 of 6
मलाइक अरोड़ा - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों पर मलाइका अरोड़ा के फैंस जमकर कमेंट करते हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते। हाल ही में मलाइका तस्वीर के साथ #nomakeup यूज किया जिसके बाद फैंस उन्हें मेकअप करने के बाद #nomakeup के लिए ट्रोल करने लगे। कुछ यूजर ने तो मलाइका को आंटी तक कह दिया।
विज्ञापन

3 of 6
ईशा गुप्ता - फोटो : instagram
ईशा गुप्ता
बोल्ड तस्वीरों के लिए मशहूर ईशा गुप्ता अपनी तस्वीर के लिए ही ट्रोल हो गईं। यूजर्स ने उन्हें अच्छे कपड़े पहनने की सलाह तक दे डाली थी। ईशा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा था- "कपड़े नहीं हैं क्या बेबी तुम्हारे पास पहनने को।'' यूजर के इस कमेंट के बाद ईशा का कोई रिप्लाई नहीं आया।

4 of 6
sunny deol - फोटो : social media
सनी देओल
हिमाचल निकले सनी देओल छुट्टियां मनाने को लेकर ट्रोल हो गए। सनी देओल को इस तरह छुट्टियां मनाते हुए देखकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने लिखा कि 'ऐसा लग रहा है जैसे गुरदासपुर की सारी समस्याएं खत्म हो गई हैं तभी आप छुट्टियां मनाने के मूड में हैं।'
 
विज्ञापन

5 of 6
Gauhar Khan, Sarfraz Ahmed - फोटो : social media
गौहर खान
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद का सपोर्ट कर गौहर ट्रोल हुई थीं। एक यूजर ने लिखा था- कभी इंडियन क्रिकेटर्स की भी तरफदारी कर लो, आईडेंटिटी क्राइसिस उनका नहीं तुम्हारा है। अपने फैमिली के साथ पाकिस्तान चली जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
abhishek bachchan - फोटो : Twitter
अभिषेक बच्चन
जूनियर बच्चन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर ट्रोल हो गए थे। दरअसल अभिषेक चाहते हैं कि फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का सीक्वल बनाया जाए। लेकिन यूजर्स को तो जैसे अभिषेक के इसी ट्वीट का इंतजार था। यूजर्स ने उन्हें इस ट्वीट के लिए ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा- अब भी मैं उससे बाहर नहीं निकल पाया हूं। प्लीज एक और नहीं झेल सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें