करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का डायलॉग आपको याद होगा ‘हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है और प्यार…एक बार ही होता है। लेकिन बॉलीवुड की शादियों के मामले में ये डायलॉग शायद ही फिट बैठता है। बॉलीवुड में शादियां होना और टूटना आम बात है। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो एक या दो नहीं चार-चार बार शादियां कर चुके हैं। वैसे बॉलीवुड में कई शादियां ऐसी भी हैं, जिनमें कोई दिक्कत नहीं, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जिसमें लोगों ने तीन-चार बार शादी की है। आज हम आपको मनोरंजन जगत के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की और अब तीसरी या चौथी में उन्हें सुकून मिला है।