फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते-नाते: हिंदी सिनेमा के वे सितारे, जिन्होंने कीं दो से ज्यादा शादी, कुछ को तो चौथी में मिला सुकून

Wed, 11 May 2022 05:40 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
इन सितारों ने की दो से ज्यादा शादियां - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का डायलॉग आपको याद होगा ‘हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है और प्यार…एक बार ही होता है। लेकिन बॉलीवुड की शादियों के मामले में ये डायलॉग शायद ही फिट बैठता है। बॉलीवुड में शादियां होना और टूटना आम बात है। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो एक या दो नहीं चार-चार बार शादियां कर चुके हैं। वैसे बॉलीवुड में कई शादियां ऐसी भी हैं, जिनमें कोई दिक्कत नहीं, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जिसमें लोगों ने तीन-चार बार शादी की है। आज हम आपको मनोरंजन जगत के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की और अब तीसरी या चौथी में उन्हें सुकून मिला है।
विज्ञापन

2 of 9
किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
किशोर कुमार
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है सिंगर किशोर कुमार का। उन्होंने चार शादियां की थीं। उनकी पहली शादी 1950 में रुमा गुहा ठाकुरता के साथ हुई थी। दोनों शादी के आठ साल बाद अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने 1960 में मधुबाला से शादी की, लेकिन अभिनेत्री का नौ साल बाद निधन हो गया। फिर उन्होंने 1976 में योगिता बाली से तीसरी शादी की। ये शादी कम समय तक चली और आखिर में उन्होंने 1980 में अभिनेत्री लीना चंद्रावरकर से शादी की, जिनसे उनके दो बेटे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
कबीर बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
कबीर बेदी
कबीर बेदी ने भी चार शादियां की हैं। उनकी पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई थी। इसके बाद दूसरी शादी उन्होंने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। दोनों ही शादी कम समय तक चली और कबीर बेदी ने 1990 के दशक में तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की। 2005 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 70 साल की उम्र में ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दुसांज से चौथी शादी की।

4 of 9
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं। संजय दत्त ने पहली शादी 1987 में अभिनेत्री रिचा शर्मा से की थी, जिनकी 1996 में ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गई। 1998 में उन्होंने रिया पिल्लई से शादी की, लेकिन सात साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद 2008 में संजय दत्त ने मान्यता से शादी की और अब दोनों की एक बेटी और बेटा है।
विज्ञापन

5 of 9
करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
करण सिंह ग्रोवर
अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने पहले शादी श्रद्धा निगम से की थी। ये शादी सिर्फ 10 महीने तक चली और दोनों अलग हो गए। 2012 में करण ने टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट से शादी की, लेकिन 2014 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। इसके बाद अभिनेता ने 2016 में अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी की। दोनों ने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह मनाई है।
विज्ञापन

6 of 9
सिद्धार्थ रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ रॉय कपूर
प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने भी तीन शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी अपने बचपन की दोस्त आरती बजाज से की थी। इसके बाद सिद्धार्थ ने एक टीवी प्रोड्यूसर कविता से दूसरी शादी की, लेकिन ये भी ज्यादा दिन नहीं चली। अब वह अभिनेत्री विद्या बालन के साथ तीसरी शादी कर चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 9
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विधु विनोद चोपड़ा
प्रोड्यूसर और डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने 70 के दशक में पहली शादी फिल्म एडिटर रेनू सलूजा से की थी। इसके बाद उन्होंने शबनम सुखदेव से दूसरी शादी की। शबनम से अलग होने के बाद विधु विनोद चोपड़ा ने 1990 में फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों के दो बच्चे हैं।

8 of 9
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
अदनान सामी
सिंगर अदनान सामी ने 1993 में एक्ट्रेस जेबा बख्तियार के साथ पहली शादी की थी, लेकिन तीन साल बाद ही दोनों अलग हो गए। उसके बाद उन्होंने दुबई की एक लड़की सबाह गलदारी से 2001 में शादी की, लेकिन  2009 में तलाक हो गया। इसके बाद इन्होंने तीसरी बार जर्मन लड़की रोया फरयाबी संग शादी रचाई है।
विज्ञापन

9 of 9
लकी अली - फोटो : सोशल मीडिया
लकी अली
सिंगर लकी अली ने भी तीन शादियां की हैं। लकी अली ने अपनी पहली एलबम 'सुनो' में काम करने वाली एक्ट्रेस मेघन जेन मकक्लियरी से शादी की थी। कुछ सालों बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने इनाया नाम की पर्शियन महिला से शादी की। दोनों के दो बच्चे हुए, लेकिन रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका। 2010 में लकी अली ने 52 साल की उम्र में ब्रिटिश ब्यूटी क्वीन केट एलिजाबेथ से शादी की, दोनों का एक बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें