बेबी डॉल गाने से घर-घर में मशहूर हुईं सिंगर कनिका कपूर बीते शनिवार को शादी बंध ने में बंध गई हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन गौतम संग सात फेरे लिए हैं। उन्होंने अपनी शादी की सभी रस्मों को लंदन में पूरा किया है। शादी के बाद बाद सोशल मीडिया पर आई उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पेस्टल कलर की वेडिंग ड्रेस में कनिका बहुत खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि 43 साल की उम्र में कनिका कपूर की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 18 साल की उम्र में शादी कर ली थी। सिर्फ कनिका कपूर ही नहीं ऐसी तमाम अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने 40 साल की उम्र हो जाने के बाद सात फेरे लिए हैं। आज हम उन अभिनेत्रियों की लिस्ट आपके लिए लेकर आए हैं।