Malaika Arora
मलाइका अरोड़ा खान
मलाइका अरोड़ा खान किसी काम की वजह से नहीं बल्कि सलमान खान की वजह से सोनम कपूर की शादी से दूर रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की वजह से सलमान खान ने एक्टर से दूरी बना ली है। हालांकि, अर्जुन ने उन्हें मनाने की पूरी कोशिश की, मगर रिसेप्शन के दौरान भी जिस तरह दोनों एक दूसरे से दूर-दूर दिखे, उससे साफ है 'भाईजान' अभी भी बोनी कपूर के लाडले से खफा हैं। कहा जा रहा है कि सोनम कपूर की गर्ल गैंग का हिस्सा होने के बावजूद मलाइका को कपूर खानदान ने न्योता नहीं भेजा गया। हालांकि, मलाइका की छोटी बहन अमृता अरोड़ा पार्टी में शामिल हुईं।