फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक थी श्रीदेवी: बॉलीवुड पर टूटा दुखों का पहाड़, अनुराग बसु बोले- यह वास्तव में चौंकाने वाला सच है

Mon, 26 Feb 2018 07:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं। वह बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए परिवार समेत दुबई में थीं। वहीं उन्हें भीषण कार्डियक अरेस्ट हुआ। दुबली-पतली श्रीदेवी को देखकर ये कहना काफी मुश्किल है कि फिटनेस को लेकर सजग रहने वाली सेलिब्रिटी अचानक एक दिन ऐसी बीमारी के कारण बहुत दूर चली जाएंगी।दुबई में श्रीदेवी के साथ उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी थे। उन्हें हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता है। साल 2013 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर शाम तक मुंबई लाया जा सकता है। बॉलीवुड और टेलीविजन के कलाकार श्रीदेवी के निधन पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडी अभिनेता जॉनी लिवर ने कहा, ' यह पूरी फिल्म जगत के लिए बहुत ही शॉकिंग खबर है। मेरे उनके साथ काफी अच्छे संबंध थे। हम दोनों एक ही जगह (आंध्रप्रदेश) से हैं। जब भी हम मिलते तो वो तेलगु में बात करती थीं। बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा है कि वो चली गईं हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 7
श्रीदेवी
अभिनेता और नेता शेखर सुमन ने कहा, 'उनके जाने के बाद दिल का एक हिस्सा मर गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके जाने से जो जगह खाली रह गई है, वह तो कभी नहीं भर पाएगी।'
 

 

4 of 7
श्रीदेवी के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने कहा, ' मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मैं क्या बोलूं। वह बहुत महत्वपूर्ण थी, पता नहीं अब क्या होगा सिर्फ बॉलीवुड का नहीं, तमिल, तेलगु और बाकी फिल्म उद्योग का भी। मेरे पास इस पल को बयां करने के लिए शब्द नहीं है।
 



 
विज्ञापन

5 of 7
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने ट्वीटर पर लिखा, 'यह न केवल भारत के सभी फिल्म उद्योगों के लिए बल्कि देश के लिए भी बड़ा नुकसान है। वह फिल्म बिरादरी के लिए एक आदर्श थीं। एक अभिनेता के रूप में मुझे लगता है कि मेरी फिल्मी यात्रा अधूरी है क्योंकि मुझे उनके साथ एक भी फिल्म नहीं मिली। उनका नाम, उनका काम हमेशा लोगों के जेहन में जिंदा रहेंगे।'
 

 
विज्ञापन

6 of 7
हिंदी के अलावा पंजाबी फिल्मों में सक्रीय रहने वाली अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कहा, ' ऐसी कुछ चीजें हैं जो आपको विश्वास करने में मुश्किल लगता है। वह एक अभूतपूर्व अभिनेत्री थी, एक सुपरस्टार। ऐसा कुछ नहीं था जो वह नहीं कर सकती थीं। वह एक रोल मॉडल थीं। पूरे परिवार के लिए मेरी संवेदना है। यह एक अपूरणीय क्षति है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिल्म निर्देशक और निर्माता अनुराग बसु ने लिखा,' यह वास्तव में चौंकाने वाला सच है। सुबह में सबसे लंबे समय के लिए मैंने सोचा कि यह अफवाह है। उसने अपनी बेटी को तैयार किया था और आज वह जो है उन्हीं की देन है, यह दुखी होगा कि वह उसे स्क्रीन पर नहीं देख पाएंगी। जीवन अप्रत्याशित है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें