फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल के मौसम में सेलिब्रिटीज को भाया 'अक्टूबर', रिलीज होते ही दिए ऐसे जबरदस्त कमेंट

Fri, 13 Apr 2018 03:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
October
शूजित सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म 'अक्टूबर' शुक्रवार (13 अप्रैल) को रिलीज हो चुकी है। फिल्म देखने के बाद आलचकों से दर्शकों तक हर कोई इसी के बारे में बात कर रहा है। सभी ने शूजित सरकार के निर्देशक पर प्रशंसा की है। फिल्म की दिलकश कहानी में वरुण और बनीता के अभिनय ने सभी को प्रभावित किया है। वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज फिल्म को शानदार बता रहे हैं। आइए एक नजर डालते 'अक्टूबर' फिल्म पर आए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के रिव्यूज पर...
विज्ञापन

2 of 6
amitabh bachchan
'अक्टूबर' फिल्म को बड़ी ही शिद्दत के साथ स्क्रीन पर फिल्माया गया है। दरअसल, 'अक्टूबर' प्रेम कहानी नहीं है बल्कि प्रेम के बारे में कहानी है। फिल्म देखने के बाद सभी एक्टर्स ने वरुण धवन, बनिता संधु और शूजित सरकार की तारीफ की है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर तारीफ की है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 6
मौनी रॉय
अभिनेत्री मौनी राय ने कहा कि 'अक्टूबर' एक ऐसी कहानी है जो सभी के दिलों में वरुण धवन के प्रति एक आर्टिस्ट के तौर पर प्यार पैदा करती है। साथ ही फिल्म में सभी ने बड़ी शिद्दत के साथ अपने किरदार को निभाया है। इसमें बनिता संधु ने एक मुश्किल भूमिका अदा की और इसे बनाने का श्रेय शूजित सरकार को जाता है। 
 

 

4 of 6
करण जौहर और वरुण धवन
इस कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने बनिता संधु के किरदार की जमकर तारीफ की है। जौहर ने ट्वीट कर लिखा कि बनिता संधु ने फिल्म में बहुत प्यारा रोल प्ले किया है। उसकी स्थिरता और चुप्पी सबकुछ बोलती है। वह पूरी शिद्दत से अपना किरदार निभाते हुए नजर आती है। मूवी आपका स्वागत करती है। गीतांजलि राव ने फिल्म में शानदार प्रदर्शन किया है। 
 

 
विज्ञापन

5 of 6
Taapsee Pannu
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने फिल्म निर्देशन पर शूजित सरकार  की प्रशंसा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'अक्टूबर' देखकर एक ही शब्द दिमाग में आता है 'सुंदर' और ऐसा महसूस होता है कि इसके पीछे शूजित सरकार की मेहनत है। वरुण धवन को मैंने कभी भी स्क्रीन पर इतना सरल नहीं देखा है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aditi rao hydari
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने लिखा कि सभी दिल, सभी अहसास... जहां वक्त ठहरा हुआ है और आप अक्टूबर के जरिए दूसरी दुनिया में ले जाए जाते हैं। शूजित सरकार इसके लिए आपका धन्यवाद। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें