मशहूर आरके स्टूडियो अब केवल याद बनकर रह गया है। गुरुवार को इस स्टूडियो को जमींदोज कर दिया गया। दिग्गज अभिनेता राज कपूर ने 1948 में इस स्टूडियो की नींव रखी थी। कई दशक तक इसके बैनर तले कई फिल्मों का निर्देशन किया गया। आरके स्टूडियो को रियल स्टेट के कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने अपने नाम कर लिया है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 8 अगस्त को आरके स्टूडियो को स्टूडियो को जमींदोज कर दिया गया है। वहीं स्टूडियो के टूटने पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
2 of 5
Richa Chadha
- फोटो : amar ujala mumbai
भिनेत्री ऋचा चड्ढा ने आरके स्टूडियो टूटने पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरा इस स्टूडियो से कोई व्यक्तिगत जुड़ाव नहीं है, लेकिन इस बात से मेरा दिल टूट गया है। प्रतिष्ठित स्टूडियो! उम्मीद करती हूं कि सरकार इसके संरक्षण के लिए कोई कदम उठाए, आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे बचाए, इस स्टूडियो में बनाई गई फिल्मों का हिंदी सिनेमा में बहुत योगदान है।'
विज्ञापन
3 of 5
Nikkhil Advani
- फोटो : social media
वहीं निर्देशक निखिल आडवाणी ने आरके स्टूडियो को लेकर कहा, '1948 में स्थापित, यह स्टूडियो मूवी लेजेंड का हेडक्वार्टर रहा। राज कपूर फिल्म प्रोडक्शन कंपनी, आरके फिल्म्स और बहुत सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में यहीं शूट की गई थी, खासकर 1970 और 80 के दशक में।' गौरतलब है कि कभी एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाले आरके स्टूडियो की जमीन पर अब गोदरेज प्रॉपर्टीज आलीशान फ्लैट बनाएगी। पूरे कपूर खानदान के लिए आरके स्टूडियो का बिकना काफी इमोशनल था।
4 of 5
RK studio
- फोटो : file photo
सितंबर 2017 में आरके स्टूडियो में आग लगने की वजह से यह चर्चा में आया था। आग की वजह से एक हॉल पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। मुंबई में हार्बर लाइन पर स्थिति चेंबूर में आरके स्टूडियो कपूर खानदान की पारिवारिक संपत्ति थी। इस स्टूडियो को राज कपूर ने 1948 में बनवाया था। यहां बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों की शूटिंग हुई। राजकपूर के जाने के बाद इस स्टूडियो का संरक्षण समय के हिसाब से नहीं हो पाया। रही-सही कसर चेंबूर में बढ़े ट्रैफिक, खराब रास्तों, भीड़ और बढ़ती महंगाई ने पूरी कर दी। इन्हीं कारणों से यहां फिल्मों की शूटिंग लगातार कम होती गई और बाद में हालात ये हो गए कि यहां शूटिंग पूरी तरह बंद ही हो गई और नतीजा स्टूडियो की इनकम पर हुआ।
कपूर फैमिली लंबे समय तक इसका खर्च उठाती रही, लेकिन हालत ऐसे हो गए कि कपूर परिवार ने इसे संभालने में खुद को असमर्थ पाया। आरके स्टूडियो ने बरसात, आवारा, बूट पॉलिश, जागते रहो और श्री 420 जैसी बड़ी फिल्में बनाई। ऋषि कपूर ने नई तकनीक के साथ इसके पुनर्निर्माण की इच्छा जाहिर की थी लेकिन उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा कि यह व्यावहारिक नहीं होगा।