फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pet Lover Celebs: किसी ने रिटायर डॉग को लिया गोद तो कोई जैकेट पर बनवा चुका है फोटो, जानिए सेलेब्स का पशु प्रेम

Tue, 04 Oct 2022 06:29 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वरुण धवन, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कई सारे ऐसे सितारे हैं जो कि पेट लवर हैं। इन सितारों ने अपने घर पर जानवर पाल रखे हैं और उनका बच्चे की तरह ध्यान रखते हैं। उनके घर से लेकर जैकेट पर लाखों रुपए खर्च कर देते हैं। इस लिस्ट में दबंग खान से लेकर आलिया भट्ट और वरुण धवन का नाम भी शामिल है। अक्सर यह स्टार्स जान से ज्यादा प्यारे पेट के साथ सेल्फी भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जो पेट लवर तो हैं, साथ ही उन्होंने अपने पेट के लिए बहुत कुछ खास किया है।
 
 
विज्ञापन

2 of 6
वरुण धवन - फोटो : instagram
वरूण धवन
बॉलीवुड में ज्यादातर अपने कॉमिक रोल के लिए जाने जाने वाले अभिनेता वरूण धवन को अपने कुत्ते से बेहद लगाव है। वह अक्सर उसके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। कुछ महीनों पहले उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें अभिनेता एक जैकेट पहने थे और उसके पीछे उनके पेट के साथ अभिनेता की तस्वीर छपी थी।
विज्ञापन

3 of 6
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा को फिल्म सरबजीत में बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। लेकिन उनकी पहचान पेट लवर की भी है। रणदीप को घोड़ों से खासा लगाव है। उनके पास 9 घोड़ें हैं। ये वो घोड़े हैं जो केयर न मिलने की वजह से मरने की कगार पर थे। लेकिन रणदीप ने इन्हें प्यार और सहारा दिया। ये घोड़े अभिनेता के गुरुग्राम वाले फार्महाउस में रखे गए हैं।

4 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा
कॉमेडियन कपिल शर्मा भी एनिमल लवर हैं। उन्होंने पुलिस के रिटायर डॉग जंजीर को एडॉप्ट किया था। अपने शो पर भी वो अक्सर जानवरों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं। जब उनकी शादी नहीं हुई थी तो वह जंजीर को वो सेट पर लाते थे, क्योंकि घर पर उसे अकेले रहना पड़ता।
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
सलमान खान के पास 2 कुत्ते हैं, जिनको कुत्ता कहना मना है। जी हां, सलमान को ये पसंद नहीं है कि उनके कुत्तों माय सन और माय लव को कोई कुत्ता कहे। उनके पहले के पेट डॉग के मरने पर अभिनेता लंबे समय तक डिप्रेशन में भी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट
आलिया जानवरों को खरीदने में नहीं बल्कि उनको अडॉप्ट करने में यकीन रखती हैं। उनकी पालतू पिकाचु (बिल्ली) ही उनका जीवन है। खास बात यह है कि यदि आप उनका इंस्टाग्राम अकाउंट चेक करते हैं, तो उनकी बिल्ली के साथ खूब तस्वीरें मिलेंगी। यहां तक कि उन्होंने शादी के दिन भी अपनी प्यारी पिकाचू के साथ तस्वीरें साझा की थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें