फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के बाद इस एक्टर की प्रेयर मीट में भी उमड़ा बॉलीवुड, 5 दिन पहले हुआ था निधन

Tue, 20 Mar 2018 01:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Narendra Jha
फिल्मों के अलावा कई सीरियल्स में काम कर चुके एक्टर नरेंद्र झा का 14 मार्च को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था। रविवार को मुंबई में प्रार्थना सभा रखी गई। इस सभा में बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे और नम आंखों से उन्हें याद किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Narendra Jha prayer meet
प्रार्थना सभा मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन कॉम्प्लेक्स में रखी गई थी। जिसमें बॉलीवुड के अलावा टेलीविजन इंडस्ट्री के कई स्टार्स पहुंचे। इसमें आशुतोष गोवारिकर, के के मेनन, रजा मुराद, मोहित रैना, सुशांत सिंह, अमित बहल, नीतू चंद्रा और मनोज जोशी का नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Narendra Jha
नरेंद्र झा ने कई सारे ऐसे रोल निभाए जो हमेशा के लिए यादगार बन गए। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। कुछ वक्त पहले ऋतिक रोशन ने ट्वीट करने दिल का हाल बयां किया था। नरेन्द्र झा ऋतिक के साथ 'काबिल' फिल्म में नजर आए थे जिसमें इन्होंने दमदार पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। निजी जिंदगी की बात करें तो नरेंद्र ने पंकजा को साल 2007 में प्रपोज किया था। 8 साल के रिलेशनशिप के बाद तीन साल पहले शादी की थी। 

4 of 5
Narendra Jha prayer meet
नरेंद्र झा मुख्य रूप से बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले थे। परिवार से जुड़े सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, नरेन्द्र झा की मौत वाडा स्थित उनके फार्म हाउस पर 14 मार्च सुबह 5 बजे हुई। फैमिली और दोस्तों के साथ वक्त बिताने के लिए अपने फार्म हाउस पहुंचे थे, जहां यह घटना घटी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Narendra Jha prayer meet
बीते कुछ समय में बॉलीवुड के कई नायाब हीरे हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। जिसमें पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी उसके बाद शम्मी आंटी का नाम शामिल है। अब नरेंद्र झा का जाना बहुत बड़ी क्षति है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें