फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितना पढ़े लिखे हैं आपके फेवरेट स्टार्स, कोई हैं 12वीं फेल तो किसी ने नहीं किए कॉलेज के दर्शन

Wed, 25 Jul 2018 02:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
एक्टर्स की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हर दर्शक उत्सुक रहता है। उनकी पॉपुलरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके फैंस उनके बारे में हर छोटी-बड़ी खबरें जानता चाहते हैं। अब एक्टर्स की पढ़ाई की बात ही ले लीजिए। आपके मन में भी ये सवाल जरूर उठता होगा कि आपके फेवरेट स्टार्स आखिर कहां तक पढ़े हैं। तो आपको बता दें बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं, जिन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया।
विज्ञापन

2 of 8
salman khan
सलमान खान
बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान ने सिंधिया स्कूल ग्वालियर और सेंट स्टीन्सलॉ स्कूल, मुबंई में पढ़ाई की। इसके बाद नेशनल कॉलेज, मुंबई में एडमिशन जरूर लिया पर उसके बाद वो कभी कॉलेज नहीं गए। यानी कि सलमान खान केवल 12वीं पास हैं।
विज्ञापन

3 of 8
कंगना रनौत
कंगना रनौत
बॉलीवुड में अपने दम पर फिल्में हिट करवाने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत कंगना 12 वीं क्लास में फेल हो गयीं थीं और उसके बाद से उन्होंने आगे पढ़ने का इरादा भी छोड़ दिया और मॉडलिंग के लिए दिल्ली फिर मुंबई आ गई। कंगना कई बार यह कह चुकी हैं कि शुरू में उनकी अंग्रेजी की वजह से उनका बहुत मज़ाक उड़ाया जाता था।

4 of 8
akshay kumar
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की भी पढ़ाई में कुछ खास दिलचस्पी नहीं रही। अक्षय ने डॉन बॉस्को स्कूल से पढ़ाई करने के बाद दिल्ली के खालसा कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की उसके बाद वो बैंकॉक में मार्शल आर्ट सीखने चले गए।
विज्ञापन

5 of 8
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट
कम उम्र में ही फिल्मों में आ जाने की वजह से आलिया भट्ट ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाली आलिया ने स्कूल के बाद ही फिल्मी करियर शुरू कर दिया था फिर लगातार मिल रहे ऑफर्स की वजह से 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी। आज बॉलीवुड में आलिया अपनी फिल्मों की वजह से जानी जाती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
deepika padukone
दीपिका पादुकोण ने बेंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने माउंट कारमेल कॉलेज बेंगलुरु में एडमिशन लिया, लेकिन मॉडलिंग के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और फिर ये पढ़ाई कभी पूरी नहीं हो पाई। आज दीपिका बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन

7 of 8
karishma kapoor
करिश्मा कपूर
90 के दशक में छा जाने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दी हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि करिश्मा कपूर सिर्फ पांचवीं पास हैं। छठी क्लास के दौरान उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और अपना फिल्मी करियर शुरू किया था।
विज्ञापन

8 of 8
Aishwarya rai bachchan
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी ग्रैजुएशन पूरा नहीं किया है। मुंबई के जयहिंद कॉलेज से एक साल पढ़ाई के बाद आर्किटेक्चर की पढ़ाई के लिए रहेजा कॉलेज में एडमिशन लिया, लेकिन पढ़ाई अधूरी छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद ऐश फिल्मों में बिजी हो गई और पढ़ाई पीछे छूट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें