फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर का 'स्वच्छता अभियान' शुरू, रातों रात घटे बिग बी के लाखों फॉलोवर्स, इन एक्टर्स को भी दिया झटका

Sat, 14 Jul 2018 10:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh
यह बात सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया फॉलोवर्स को लेकर कितने संजीदा हैं। जब भी उनकी तादाद कम होती है, वह सीधे कंपनी को ही धमकी दे डालते हैं। इन दिनों वह रूस में बेटे अभिषेक बच्चन के साथ फुटबॉल वर्ल्ड कप का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं रातों-रात माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक बार फिर उन्हें झटका दिया है। एक ही दिन में उनके चार लाख 24 हजार फॉलोवर्स कम हो गए हैं। हालांकि, यह 'सदमा' सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों को भी मिला है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shahrukh khan
शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान के करीब तीन लाख ट्विटर फॉलोवर्स घट गए हैं। इस फेहरिस्त में दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार का भी नाम शामिल है। ट्विटर फॉलोवर्स की तादाद पर नजर बनाने वाले SocialBlade.com के अनुसार शाहरुख खान को 362,141 फॉलोवर्स और सलमान खान को 340,884 फॉलोवर्स का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan
आमिर खान को 316,900 फॉलोवर्स तो वहीं प्रियंका चोपड़ा को 354,830 और दीपिका पादुकोण को 288,298 फॉलोवर्स का नुकसान हुआ है। दिव्या दत्ता ने फॉलोवर्स की तादाद कम होते ही लिखा-


 

4 of 5
twitter
इस वजह से कम हुई फॉलोवर्स की तादाद
दरअसल,माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर फर्जी, लॉक किए गए और बॉट अकाउंट्स (यानि रोबो अकाउंट्स) को हटाने के अभियान में जुटा है। बुधवार को ही कंपनी की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई थी। ट्विटर अधिकारी विजया गड्डे ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा,  'ट्विटर पर कई लोगों के फॉलोवर्स की तादाद कम हो सकती है। हम समझ सकते हैं यह कुछ लोगों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है। मगर हम सत्यता और पारदर्शिता में यकीन रखते हैं ताकि ट्विटर सार्वजनिक संवाद के लिए विश्वसनीय माध्यम बन सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katy perry
सिर्फ बॉलीवुड नहीं बल्कि राजनीति, खेल जगत की हस्तियों के भी ट्विटर फॉलोवर्स कम हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भी करीब तीन लाख फॉलोवर्स कम हो गए हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय पॉप सिंगर केटी पेरी के 28 लाख फॉलोवर्स घट गए। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें