फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi B'Day Spl: नरेंद्र मोदी के सपनों को इन स्टार्स ने दी उड़ान, आपको भी होगा गर्व

Sat, 16 Sep 2017 12:21 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
अमिताभ बच्चन
पीएम मोदी ने देश के लिए जो सपने देखे उन्हें साकार करने में काफी हद तक कामयाब भी रहे। उनके इन सपनों को पूरा करने में ना सिर्फ आम लोग एकजुट हुए बल्कि बॉलीवुड भी साथ आ गया। बॉलीवुड की कई हस्तियां ऐसी हैं जो नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा करने में जुटी हुई हैं। इन हस्तियों की फैन फॉलोइंग का ही नतीजा है कि लोग अपने चहेते स्टार्स के साथ मोदी के सपनों को पूरा करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

2 of 9
विद्या बालन
विद्या बालन एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो तन्मयता के साथ नरेंद्र मोदी के स्वच्छता के मिशन को पूरा करने में मदद कर रही हैं। उन्हें अक्सर कई ऐसे विज्ञापनों में देखा गया है जिनमें वो लोगों से खुले में शौच ना जाने और घर में ही शौचालय बनवाने की अपील करते हुए नजर आती हैं। इतना ही नहीं, एक तेल के विज्ञापन के जरिए वो गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद की भी गुजारिश करते हुए नजर आती हैं।
विज्ञापन

3 of 9
आमिर खान
आमिर खान भी नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने में जी-जान से लगे हैं। जहां काफी वक्त तक वो 'अतिथि देवो भव:' के जरिए दूर जगहों से आ रहे लोगों का सम्मान और सत्कार करने की बात करते नजर आए तो हाल ही में उन्हें 'बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ' जैसे मोदी के कैंपेन को सपोर्ट करते हुए भी देखा गया। इस कैंपेन पर आमिर ने एक विज्ञापन भी किया जिसमें बेटियों को आगे बढ़ने देने की बात कही गई। अपनी फिल्म 'दंगल' में भी आमिर ने इस मुद्दे को दिखाया।

4 of 9
परिणीति चोपड़ा
आमिर के अलावा परिणीति चोपड़ा को भी मोदी के महत्वाकांक्षी सपने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के सपने को प्रमोट करते हुए देखा गया। इसी सिलसिले में उन्हें पिछले साल हरियाणा का ब्रांड एंबेसेडर भी बनाया गया।
विज्ञापन

5 of 9
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार एक ऐसे स्टार हैं जो नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित रहे हैं। अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के जरिए मोदी के स्वच्छता अभियान को प्रमोट करते नजर आएंगे बल्कि वक्त वक्त पर वो सैनिकों और उनके परिवारों की आर्थिक मदद करते रहे हैं। कई मौकों पर उन्होंने मोदी के फैसलों की भी तारीफ की है। मोदी भी अक्षय कुमार द्वारा किए जा रहे कामों से खासे प्रभावित हैं।
विज्ञापन

6 of 9
विवेक ओबेरॉय
नरेंद्र मोदी के चहेते स्टार्स में से एक विवेक ओबेरॉय तो हमेशा से ही मोदी और उनकी पॉलिसी के फैन रहे हैं। मोदी के लगभग हर सपने और हर योजना में विवेक का अहम योगदान रहा है। मोदी के पदचिह्नों को फॉलो करते हुए विवेक ना सिर्फ खादी से बने कपड़ों को प्रमोट करते रहे हैं। इसके अलावा वो सालों से अपने पिता के साथ मिलकर नरेंद्र मोदी की पार्टी बीजेपी के लिए कैंपेनिंग करते रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 9
कपिल शर्मा
जब बात नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को प्रमोट करने की बात आती है तो उसमें सबसे पहले नाम कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का ही आता है। कपिल को मोदी ने बाकी हस्तियों के साथ सबसे पहले इस अभियान के लिए नॉमिनेट किया था। इसके बाद कपिल शर्मा को अक्सर अपने कॉमेडी शो पर स्वच्छता अभियान को प्रमोट करते हुए और लोगों को सफाई के लिए जागरूक करते हुए देखा गया।

8 of 9
सलमान खान
बात करें सलमान खान की तो वो नरेंद्र मोदी के खूब कायल हैं। मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से वो इस कदर प्रभावित हुए थे कि उन्होंने एक गांव की कायापलट ही कर दी थी। सलमान को मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को प्रमोट करने के लिए नॉमिनेट किया गया और इसका उन्होंने पूरा लाभ उठाया। सलमान ने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ मिलकर मुंबई के करजात इलाके की सफाई कर डाली और इसकी तारीफ खुद मोदी ने भी की थी।
विज्ञापन

9 of 9
अमिताभ बच्चन
मेगास्टार अमिताभ बच्चन नरेंद्र मोदी के कायल हैं। सिर्फ मोदी ही नहीं बल्कि सोशल और सामाजिक मुद्दों पर भी वो अपनी राय रखते रहे हैं। अमिताभ बच्चन काफी वक्त तक ना सिर्फ पोलियो के कैंपेन से जुड़े रहे बल्कि गुजरात टूरिज्म को भी बढ़ावा देने में उन्होंने काफी मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें