फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बॉलीवुड सेलेब्स को चोर लगा चुके हैं लाखों का चूना, धरी रह गई थी सारी सिक्योरिटी

Wed, 21 Feb 2018 04:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड में 'कलियों का चमन' गाने के रीमिक्स से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस मेघना नायडू के गोवा वाले घर में हाल ही में चोरी की वारदात सामने आई। चोर उनके घर से लाखों का सामान ले उड़े, जिसमें उनका निजी सामान भी शामिल है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी को चोरी का सामना करना पड़ा हो। पहले भी की सेलेब्स के घर ऑफिस से लाख पहरे और सुरक्षा के बावजूद लाखों की चोरी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि किस-किस के साथ ऐसा हुआ है।
 
विज्ञापन

2 of 6
Kajol, Ajay
अजय देवगन और काजोल

'सिंघम' अजय देवगन और काजोल भी ऐसी चोरियों से अछूते नहीं हैं। कुछ साल पहले करवा चौथ के आस पास उनके घर करीब 5 लाख की चोरी हुई थी। दोनों ने कुछ दिन पहले ही घर पर दो नए नौकर रखे थे जिन्होंने इस चोरी को अंजाम दिया था। दोनों चोरों ने 17 सोने की चूड़ियां चोरी की थीं, जिसके बाद जुहू पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 
 
विज्ञापन

3 of 6
सोनम कपूर
बॉलीवुड की 'फैशन क्वीन' सोनम कपूर के घर 2 साल पहले चोरी हुई। इसमें उनका हीरों का एक नेकलेस चोरी हो गया था। इस नेकलेस की कीमत करीब 5 लाख रुपए थी। एक रात पहले ही उन्होंने एक पार्टी में वह हार पहना था। 
 

4 of 6
डीनो मोरिया 

कई दिलों की धड़कन रहे डीनो मोरिया के साथ चोरी जैसा हादसा हो चुका है। डीनो के घर से काफी कीमती सामान चोरी हो गया था जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया भी था। कमाल की बात यह है कि यह चोरी तब हुई जब वे घर में मौजूद थे और गहरी नींद में सो रहे थे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
अर्पिता खान 

सलमान खान की बहन अर्पिता को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया। यह वारदात तब हुई जब अर्पिता अपने पति आयुष के साथ देश से बाहर थीं। उनके बांद्रा स्थित घरसे करीब 3.25 लाख की चोरी हुई। इस चोरी में 2.5 लाख कैश, एक सोने का सिक्का और कुछ डिजाइनर कपड़े शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैफ अली खान

बॉलीवुड के 'नवाब' सैफ अली खान के कुछ नौकरों ने साल 2014 में उनके प्रोडक्शन हाउस में चोरी की थी। बता दें कि प्रोडक्शन हाउस से 11 स्प्लिट एयर कंडीशनर चोरी हुए थे जिसकी शिकायत सैफ ने खार पुलिस स्टेशन में लिखवाई थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें