फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी को देख रो पड़ीं विद्या बालन, दुल्हन की तरह सजाया गया है पार्थिव शरीर

Fri, 02 Mar 2018 02:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
SRIDEVI
बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी को सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में अंतिम विदाई दी जा रही है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर मुंबई में 03.30 बजे विले पार्ले के सेवा समाज श्मशान भूमि में किया जाएगा। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में फैन्स का जमावड़ा लगा हुआ है। बॉलीवुड के तमाम दिग्गज भी अपनी 'चांदनी' को अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुंबई पुलिस का बैंड सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंच चुका है। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं विद्या बालन उनके पार्थिव शरीर को देखकर फूट-फूट कर रोने लगीं।
विज्ञापन

2 of 6
sridevi - फोटो : ani
दीपिका पादुकोण भी श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने पहुंची थीं। श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देते हुए दिग्गज अदाकारा रेखा भी नजर आईं। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। अंदर की जिम्मेदारियां रानी मुखर्जी संभाल रही हैं। सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सुबह ही श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। जहां पहले से ही उनका पूरा परिवार मौजूद है। धीरे-धीरे बॉलीवुड से जुड़े तमाम लोग स्पोर्ट्स क्लब पहुंच रहे हैं। श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने बेटी ईशा देओल के साथ हेमा मालिनी सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचीं। 


 

 
विज्ञापन

3 of 6
sridevi
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए श्रीदेवी के परिजन, संजय कपूर, अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और बेटा हर्षवर्धन कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण भी सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचीं। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।



 

4 of 6
sridevi
श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने माधुरी दीक्षित अपने पति के साथ पहुंची। करण जौहर, उर्वशी रौतेला, ठाकरे परिवार और सुष्मिता सेन श्री श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचे।
 
विज्ञापन

5 of 6
sridevi
ऐश्वर्या राय भी सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंच चुकी हैं। डायरेक्टर करण जौहर इस वक्त स्पोर्ट्स क्लब के अंदर ही मौजूद हैं। बोनी कपूर के भाई संजय कपूर, सतीश कौशिक भी श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sridevi
आखिरी विदाई के लिए अजय देवगन अपने परिवार के साथ पहुंचे। बॉलीवुड फिल्ममेकर इम्तियाज अली और कोरियोग्राफर सरोज खान भी श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बेटी सारा के साथ अमृता सिंह भी आईं नजर।
 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें