फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी पर फिदा थे रणबीर कपूर तो ऋतिक रोशन की दीवानी थीं श्रद्धा, जानें किनके लिए धड़कता था इन सितारों का दिल

Sat, 20 Feb 2021 04:00 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ऋद्धा, रणबीर, माधुरी, ऋतिक - फोटो : Instagram
बॉलीवुड सितारों के गुड लुक्स और अभिनय की तो दुनिया दीवानी हैं। उनमें से कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिनके पीछे लड़के लड़कियां जान छिड़कते हैं। हालांकि जैसे आम जनता इन हस्तियों को अपना क्रश मान लेती है वैसे ही खुद इन सितारों को भी किसी ना किसी पर क्रश जरूर होता है। तो चलिए आपको बताते हैं किन लोगों पर था आपके चहेते सितारों को क्रश।
विज्ञापन

2 of 7
परीणीति चोपड़ा, सैफ अली खान - फोटो : Instagram
परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री का क्रश सैफ अली खान पर रहा है। परी करीना कपूर खान के पति सैफ की दीवानी हैं। वो सैफ को बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो सैफ को किडनैप कर लेंगी।
विज्ञापन

3 of 7
अभिषेक बच्चन, जीनत अमान - फोटो : Instagram
अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का क्रश रही हैं अपने जमाने की हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्री जीनत अमान। अमिताभ बच्चन ने जीनत अमान के साथ कई फिल्मों में काम किया है और इन्हीं फिल्मों के सेट पर अभिषेक जीनत को देखते थे। एक इंटरव्यू में अभिषेक ने खुलासा किया था कि उन्हें जीनत अमान बहुत ज्यादा पसंद थीं और वो उन्हें देखकर बहुत खुश होते थे।

4 of 7
श्रद्धा कपूर, ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram
श्रद्धा कपूर

अपने अभिनय से लाखों दिलों को धड़काने वाली श्रद्धा का दिल बॉलीवुड के ग्रीक गॉड को देखकर धड़कता है। श्रद्धा कपूर ऋतिक रोशन की दीवानी हैं। श्रद्धा ने बताया था कि वो ऋतिक रोशन को फिल्म 'कहो ना प्यार है' के समय से पसंद करती हैं और उनका क्रश आज भी खत्म नहीं हुआ है। उनके पास ऋतिक की तस्वीरों का कलेक्शन भी है।
विज्ञापन

5 of 7
Arjun Kapoor and Kareena Kapoor Khan - फोटो : Instagram
अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के गुड लुक्स की लड़कियां दीवानी हैं, लेकिन अर्जुन खुद करीना कपूर खान के दीवाने हैं। अर्जुन ने एक दो नहीं बल्कि कई मौकों पर बताया है कि उन्हें करीना कपूर पर क्रश है। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर को करीना कपूर खान के साथ फिल्म 'कि एंड का' में भी काम करने का मौका मिला था और इस वजह से ये फिल्म भी उनके लिए खास रही।
विज्ञापन

6 of 7
प्रीति जिंटा, टॉम क्रूज - फोटो : Instagram
प्रीति जिंटा

अपनी एक मुस्कान से लाखों-करोड़ों दिलों को घायल कर देने वाली प्रीति जिंटा को हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज पर क्रश था। प्रीति टॉम क्रूज की फिल्म टॉप गन के रिलीज होने से पहले से उनकी फैन रही हैं। सबसे खास बात ये थी कि अनिल कपूर द्वारा आयोजित की गई पार्टी में प्रीति को टॉम क्रूज से मिलने का मौका मिला था। उस समय प्रीति की मुस्कान देखने लायक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram
रणबीर कपूर

रणबीर कपूर के लुक्स और अभिनय की तो लड़कियां दीवानी हैं, लेकिन खुद रणबीर धक-धक गर्ल के दीवाने हैं। रणबीर कपूर माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने कई मौकों पर बताया था कि माधुरी उनका पहला प्यार थीं। इतना ही नहीं जब रणबीर को माधुरी दीक्षित की शादी का पता चला था तो वो काफी उदास हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें