Bollywood-Repblic Day 2025: 76वें गणतंत्र दिवस पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए देशभक्ति की भावना को दर्शाया और अपने प्रशंसकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
1 of 9
गणतंत्र दिवस पर बॉलीवुड सितारों ने दी शुभकामनाएं, किया पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
आज गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सोनू सूद, अक्षय कुमार के अलावा कई सितारों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। आइए देखिए किसने इस खास दिन पर क्या भावुक पोस्ट किया है।
विज्ञापन
2 of 9
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स हैंडल पर प्रशंसकों के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं शेयर कीं और लिखा,''T 5268 - गणतंत्र दिवस की अनेक शुभकामनाएं।''
विज्ञापन
3 of 9
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और हमारे बहादुर सैनिकों के बलिदान को श्रद्धांजलि दी। अक्षय ने पोस्ट में लिखा, ''स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, हमारी जिम्मेदारी भी है। हम लोग आज आजाद हैं क्योंकि कल बहुत लोगों ने इसके लिए बलिदान दिया था।आइए अपने कार्यों से इस स्वतंत्रता का सम्मान करें और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।''
प्रियंका चोपड़ा ने भी गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की भावना को दर्शाते हुए अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। प्रियंका ने लिखा, 'हैप्पी रिपब्लिक डे'
विज्ञापन
5 of 9
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन ने एकता और देशभक्ति की भावना का जश्न मनाते हुए प्रशंसकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
शाहरुख ने दी फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई
शाहरुख खान ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए देशवासियों को एक्स पर बधाई दी। किंग खान ने लिखा, "इस गणतंत्र दिवस पर आइए हम खुद से वादा करें कि हम एक ऐसे भारत के निर्माण में योगदान देंगे जिसे हम गर्व के साथ आने वाली पीढ़ियों को सौंप सकें। आइए संविधान के मूल्यों को बनाए रखें और गर्व के साथ अपना सिर ऊंचा रखें। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और जय हिंद।"