बॉलीवुड एक्ट्रेस 'चांदनी' श्रीदेवी के जाने से पूरा मुंबई गम के माहौल में डूब गया है। हालांकि इस दुख से उबरने में थोड़ा टाइम लगेगा। ऐसे में होली के चलते मुंबई में होने वाले सभी सेलिब्रेशन को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
Sridevi, Amitabh
श्रीदेवी की सदमा देने वाली मौत को लेकर बॉलीवुड के सितारों और मुंबई वासियों ने इस बार होली नहीं मनाने का फैसला लिया है। मुंबईवासियों का कहना है कि इस बार होली उनके लिए खुशियां नहीं लाई, बल्कि दुख में बदल गई।
विज्ञापन
3 of 5
श्रीदेवी
खबरों की माने तो सलमान और शाहरुख ने भी होली की पार्टी कैंसल कर दी है। वहीं इस साल अमिताभ बच्चन भी होली नहीं मनाएंगे। बॉलीवुड में होली पार्टीज काफी मशहूर रही हैं। इनमें बच्चन परिवार, कपूर परिवार और जावेद अख्तर के यहां होने वाली पार्टीज काफी खास हैं।
4 of 5
Sridevi
लेकिन इस साल यहां पार्टी नहीं होगी। बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने होली पार्टी से मना कर दिया है। इसकी जानकारी उन्हें ट्विटर पर भी दी है। इनके साथ साथ इस बार एकता कपूर की होली पार्टी की सम्भावना भी कम है।
वहीं, अंधेरी लोखंडवाला की ग्रीन एकड़ नाम की सोसायटी जहां श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और बेटी जान्हवी और खुशी के साथ रहती थी, वहां भी होली की कोई पार्टी नहीं होगी। मुंबई की कई सोसाइटीज में श्रीदेवी के जाने के गम में पार्टी नहीं हो रही है।