दिवाली पर रिलीज हुई 'गोलमाल अगेन' के बाद बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते 'पद्मावती' को आना था। टिकट खिड़की को इससे बड़ी उम्मीदें थीं, परंतु फिल्म अब 2018 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
2 of 4
इस बीच 'तुम्हारी सुलु' और 'करीब करीब सिंगल' ने आशा की किरण जगाई थी, जो अब धूमिल पड़ गई है। 'पद्मावती' विवाद में फिल्मों की रिलीज आगे-पीछे हुई और पिछले हफ्ते टिकट खिड़की पर 'अज्जी', 'कड़वी हवा' तथा 'जूली-2' जैसी छोटे बजट की फिल्म रिलीज हुईं। ग्लैमर की वजह से 'जूली-2' ही थोड़ी टिक पाई।
विज्ञापन
3 of 4
फिल्म ने पहले हफ्ते में ढाई करोड़ की कमाई की। बड़ी फिल्में न होने का फायदा 'तुम्हारी सुलु' को मिला और इरफान स्टारर 'करीब करीब सिंगल' बैठ गई। विद्या बालन की 'तुम्हारी सुलु' दूसरे हफ्ते में आठ करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने में सफल रही। पहले हफ्ते में इसकी कमाई 18 करोड़ से ऊपर थी।
फिल्म 26 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिलहाल, सिनेमाघरों को सलमान खान स्टारर 'टाइगर जिंदा है' का इंतजार है। ट्रेड विशेषज्ञों के अनुसार, 'पद्मावती' के इस साल रिलीज न होने से टिकट खिड़की के सालाना कलेक्शन पर पांच से 10 फीसदी का फर्क पड़ेगा। यह जोर का झटका है।