फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी अफसर का किरदार निभा चुके हैं ये 5 अभिनेता, एक ने तो राष्ट्रीय पुरस्कार जीता

Thu, 19 Sep 2019 12:21 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आर्मी अधिकारी का किरदार निभा चुके हैं ये सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म सरिलरु नीकेवरु में उनका किरदार एक आर्मी अधिकारी का है। फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुडी कर रहे हैं। सिनेमा में एक्टर्स अलग-अलग किरदारों में देखने को मिलते हैं। कभी वो पुलिस का किरदार निभाते हैं तो कभी वकील का। वहीं ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई एक्टर आर्मी अधिकारी के किरदार में नजर आएगा। इस पैकेज में एक नजर ऐसे ही कुछ एक्टर्स पर जो फिल्मों में निभा चुके हैं आर्मी अधिकारी का किरदार। 
विज्ञापन

2 of 6
Jab Tak Hai Jaan
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने आज तक एक भी बार पुलिस का किरदार नहीं निभाया है। लेकिन बड़े पर्दे पर वो आर्मी अधिकारी के किरदार में नजर आ चुके हैं। बता दें कि फिल्म जब तक है जान में शाहरुख आर्मी अधिकारी के किरदार में थे। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थीं।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म हॉलीडे का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार भी एक जांबाज आर्मी अधिकारी का किरदार निभा चुके हैं। अक्षय ने 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'हॉलीडे : 'ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' में एक आर्मी अधिकारी का किरदार निभाया था। फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला था, वहीं फिल्म में अक्षय के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं।

4 of 6
aiyaary
सिद्धार्थ मल्होत्रा
2018 में रिलीज हुई फिल्म अय्यारी में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी आर्मी अधिकारी के किरदार में नजर आ चुके हैं। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ रकुलप्रीत और मनोज वाजपेयी नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म - फोटो : ani
विकी कौशल
फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में विकी कौशल ने आर्मी अधिकारी के किरदार से सभी का दिल जीता था। बता दें कि फिल्म 18 सितंबर 2016 की उस घटना के बदले पर बनी थी जिसमें भारत ने अपने कुछ बहादुर जवानों को खो दिया। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में उरी कस्बे के नजदीक एक आतंकवादी हमला हुआ जिसमें 19 जवानों ने अपनी जान गंवा दी। इस घटना के बाद भारत ने पलटवार करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की थी। फिल्म में विकी के अलावा यामी गौतम, मोहित रैना, परेश रावल व कृति कुल्हारी लीड रोल में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ना पेरू सूर्या ना इल्लू इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन
साउथ के स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन  'ना पेरू सूर्या ना इल्लू इंडिया' में आर्मी अधिकारी के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में अल्लू ने एक गुस्सैल शख्स का किरदार निभाया था। जो समाज की बुराइयों को खत्म करता है।

पढ़ें: घर आते ही उतरा IIFA का रंग, गिनती के सितारों के बीच आलिया-रणवीर को मिला बेस्ट एक्टिंग अवॉर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें