फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दूसरे की कार्बन कॉपी लगते हैं बॉलीवुड और टीवी के ये सितारे, देखकर खा जाएंगे धोखा

Mon, 23 Nov 2020 04:53 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण, करिश्मा तन्ना, शर्मिला टैगोर, डिंपी गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के कई सितारे हैं जिनके हमशक्ल देखने को मिल जाते हैं। कई बार उनके चेहरे की तुलना किसी हॉलीवुड सितारे से की जाती है तो कई बार कोई आम शख्स भी उन सितारों की कॉपी लगता है। इसी कड़ी में हम बॉलीवुड कलाकारों के हमशक्ल दिखाते हैं जिन्हें देखकर आप भी धोखा खा जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
दीया मिर्जा और एवलिन शर्मा - फोटो : Instagram/diamirzaofficial, evelyn_sharma
दीया मिर्जा और एवलिन शर्मा
दीया मिर्जा की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना है। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म रहना है तेरे दिल में से डेब्यू किया था। दीया की हमशक्ल अभिनेत्री एवलिन शर्मा हैं। दोनों ही अभिनेत्रियों के चेहरे की बनावट काफी हद तक एक जैसी है। एवलिन ने ये जवानी है दीवानी, यारियां, हिंदी मीडियम सहित कई अन्य फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन

3 of 6
फवाद खान और गौतम रोडे - फोटो : instagram/ fawadkhan81, rodegautam
फवाद खान और गौतम रोडे
पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भारत में भी लोकप्रिय हैं। वे कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फवाद खान और टीवी अभिनेता गौतम रोडे के फेशियल फीचर्स एक जैसे हैं। दोनों किसी फिल्म में आसानी से भाई का किरदार कर सकते हैं।

4 of 6
तमन्ना भाटिया, वृशिका मेहता - फोटो : instagram/tamannaahspeaks, vrushyy
तमन्ना भाटिया और वृशिका मेहता
तमन्ना भाटिया बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं। तमन्ना भाटिया और टीवी अभिनेत्री वृशिका मेहता (Vrushika Mehta) हूबहू एक जैसी दिखती हैं। दोनों को एक साथ देख लें तो कोई भी उन्हें जुड़वा ही कहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
शर्मिला टैगोर, डिंपी गांगुली - फोटो : शर्मिला टैगोर, डिंपी गांगुली
शर्मिला टैगोर और डिंपी गांगुली
दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर अपने अभिनय के अलावा खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। शर्मिला टैगोर की हमशक्ल अगर टीवी अभिनेत्री डिंपी गांगुली को कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। दोनों ही बंगाली ब्यूटी की मिसाल हैं। शर्मिला टैगोर की तरह ही डिंपी गांगुली के भी डिंपल देखते ही बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण और करिश्मा तन्ना - फोटो : Instagram/deepikapadukone, karishmaktanna
दीपिका पादुकोण और करिश्मा तन्ना
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री इस वक्त दीपिका पादुकोण हैं। दीपिका पादुकोण और अभिनेत्री करिश्मा तन्ना एक दूसरे की कॉपी लगती हैं। दोनों के फेशियल फीचर्स हो या बॉडी टाइप, काफी समानता है। यही नहीं दीपिका और करिश्मा की हाइट भी एक जैसी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें