फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार, सलमान खान सहित जब इन एक्टर्स को खानी पड़ी जेल की हवा, किसी ने रखे हथियार तो कोई रेप केस में गया अंदर

Wed, 23 Dec 2020 10:33 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड अभिनेता - फोटो : फाइल
साल 2020 जाते-जाते भी बॉलीवुड पर भारी पड़ रहा है। हाल में ही मुंबई के एक क्लब से पुलिस ने ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान और गायक गुरु रंधावा समेत 27 सेलेब्स को गिरफ्तार किया था। हालांकि इस गिरफ्तारी को लेकर सेलेब्स कह रहे हैं कि उन्हें सिर्फ पुलिस ने कुछ घंटों तक बिठाया था। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो गिरफ्तार करने के कुछ देर बाद सेलेब्स को रिहा कर दिया गया। इस तरह की घटना बॉलीवुड स्टार्स के साथ पहली बार नहीं हुई। कई बार तो बड़े-बड़े स्टार्स को जेल जाना पड़ा। आज आपको ऐसे ही 10 सेलेब्स के बारे में बताते हैं जो अपनी गलती के कारण जेल पहुंच गए। 
विज्ञापन

2 of 11
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इस साल लोगों का बॉलीवुड के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। इस मामले में फंसी रिया चक्रवर्ती को ड्रग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। कई दिनों तक जेल में रखने के बाद उन्हें जमानत मिल गई। 
विज्ञापन

3 of 11
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
सलमान खान
एक दौर ऐसा था जब सलमान खान का नाम सबसे ज्यादा विवादों में रहता था। फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग दौरान उन पर काला हिरण का शिकार करने का आरोप लगा। इस मामले केस चलने के बाद उन्हें पांच साल की सजा हुई। इसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा। 

4 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar
अक्षय कुमार
साल 2009 में लैक्मे फैशन वीक के दौरान अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा कर दिया कि उन्हें भी जेल जाना पड़ा। दअसल अक्षय ने रैम्प पर वॉक करने के दौरान स्टेज के पास बैठीं अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से अपनी जींस का बटन और चेन खुलवाई थी। इस बात से कई लोग नाराज हो गए। इस वजह अक्षय को एक दिन के लिए जेल भी जाना पड़ा। 
विज्ञापन

5 of 11
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ अली खान
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान को एक बार इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने एक शख्स की नाक तोड़ दी। दरअसल सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर, करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ ताज होटल में डिनर करने गए थे। इस दौरान उनकी एक लड़के से बहस हो गई। लड़ाई में सैफ को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उस लड़के के मुक्का मार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि जल्द ही उनको जमानत मिल गई थी। 
विज्ञापन

6 of 11
संजय दत्त - फोटो : instagram/duttsanjay
संजय दत्त
संजय दत्त को अवैध हथियार रखने के मामले में सजा काटनी पड़ी थी। उन्हें 9 मिमी पिस्तौल और एके -56 असॉल्ट राइफल के अवैध कब्जे के लिए आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियों अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था। उन्हें इस मामले में पांच साल की सजा हुई थी लेकिन अच्छे व्यवहार के चलते वह आधी सजा काटने के बाद बाहर आ गए थे। 
विज्ञापन

7 of 11
राजपाल यादव - फोटो : instagram/rajpalofficial
राजपाल यादव
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में तीन महीने तक जेल की सजा काटनी पड़ी थी। उन्होंने अपनी एक फिल्म बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये उधार लिए थे। 

8 of 11
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम
मुंबई में बाइक दौड़ने के दौरान जॉन अब्राहम दो लोगों से टकरा गए थे। हालांकि वह खुद ही घायलों को अस्पताल ले गए थे। लेकिन इस मामले में उन्हें 15 दिन की सजा हुई थी। 

9 of 11
अंकित तिवारी - फोटो : self
अंकित तिवारी
'आशिकी 2' से अपने गानों के लिए पॉपुलर हुए गायक अंकित तिवारी को भी जेल जाना पड़ा था। अंकित पर उन्हीं की गर्लफ्रेंड ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। 

10 of 11
फरदीन खान - फोटो : फाइल
फरदीन खान
फरदीन खान को भी जेल के चक्कर लगाने पड़े थे । वो अवैध रूप से ड्रग्स खरीदते हुए पकड़े गए थे। 
विज्ञापन

11 of 11
मधुबाला - फोटो : फाइल
मधुबाला
गुजरे दौर की अभिनेत्री मधुबाला को भी जेल जाना पड़ा था। बीआर चोपड़ा ने उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया था जिसमें उन पर ये आरोप लगाया गया था कि मधुबाला ने एक फिल्म साइन कि थी जिसके लिए उन्होनें फीस भी ले ली थी। लेकिन बाद में उन्होंने पैसे वापस किए बिना फिल्म ना करने से इनकार कर दिया। 

दिलचस्प थी कटरीना संग सलमान की पहली मुलाकात, देखते ही अभिनेत्री की छूट गई थी हंसी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें