फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badhaai Do: भूमि पेडनेकर से पहले शबाना आजमी, अमृता अरोड़ा जैसी अभिनेत्रियां भी निभा चुकी हैं लेस्बियन का किरदार

Thu, 10 Feb 2022 03:16 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
lesbian - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' रिलीज होने के लिए तैयार है। हालिया अपडेट के मुताबिक 'बधाई दो' 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर एक सरप्राइज़ पैकेज की तरह सामने आए हैं। भूमि पेडनेकर फिल्म में लेस्बियन का किरदार निभा रही हैं। बता दें कि भूमि से पहले भी बाॅलीवुड की कई अभिनेत्रियां लेस्बियन का किरदार निभा चुकी हैं। यहां देखिए पूरी सूची...

विज्ञापन

2 of 7
शबाना आज़मी-नंदिता दास - फोटो : सोशल मीडिया
शबाना आज़मी-नंदिता दास 
आज से 25 साल पहले यानी 1996 में शबाना आजमी और नंदिता दास ने लेस्बियन का किरदार निभाया था। दीपा मेहता की फिल्म 'फायर' दो महिलाओं के अकेलेपन और उसकी वजह से बने रिश्तों पर आधारित थी। इस फिल्म में कुलभूषण खरबंदा और जावेद जाफरी भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
कल्कि केंकला-सयानी गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि केंकला-सयानी गुप्ता 
फिल्म 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' में अभिनेत्री  कल्कि केंकला और सयानी गुप्ता ने लेस्बियन किरदार निभाया था। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें सयानी ने कल्कि के लवर का रोल अदा किया था।

4 of 7
अमृता अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अमृता अरोड़ा - ईशा कोप्पिकर 
2004 में आई फिल्म 'गर्लफ्रेंड' में अमृता अरोड़ा और ईशा कोप्पिकर ने लेस्बियन किरदार निभाया था। इस फिल्म में ईशा अमृता अरोड़ा की लव इंट्रेस्ट बनी थीं, जो इस बात से परेशान रहती थीं कि उसकी दोस्त और लवर की जिंदगी में एक आदमी आ गया है।
विज्ञापन

5 of 7
माधुरी दीक्षित- हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित- हुमा कुरैशी
माधुरी और हुमा ने फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में लेस्बियन का रोल अदा किया था। दोनों अभिनेत्रियां फिल्म में बेग़म बनीं थीं। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्मित इस फिल्म में अरशद वारसी और नसीरुद्दीन शाह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर - रेजिना कैसेंद्रा
2019 में रिलीज़ हुई फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में सोनम कपूर, राजकुमार राव, अनिल कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म में सोनम कपूर और रेजिना कैसेंद्रा ने लेस्बियन का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ह्यूमन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति कुलकर्णी :  कृति कुलकर्णी ने अभी तक बड़े पर्दे तो लेस्बियन का किरदार नहीं निभाया है, लेकिन वो हाल ही में रिलीज़ हुई सीरीज़ 'ह्यूमन' में कृति ने लेस्बियन का किरदार निभाया है. सीरीज़ में कृति और शेफाली का एक किसिंग सीन भी है जो काफी चर्चा में भी है. हालांकि शेफाली सीरीज़ में लेस्बियन नहीं बनी हैं. 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें