फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 साल की नेहा ने 2 साल छोटे एक्टर से की शादी, इन 5 एक्ट्रेस को भी पसंद आए थे छोटी उम्र के दूल्हे

Fri, 11 May 2018 08:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
angad bedi and neha dhupia
सोनम कपूर की शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। नेहा धूपिया ने शादी की खबर ट्विटर पर देकर सबको चौंका दिया है। 37 वर्षीय नेहा धूपिया ने अपनी उम्र से 2 साल छोटे एक्टर अंगद बेदी से पंजाबी रीति-रिवाज से दिल्ली में शादी की है। बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस रही हैं जिन्होंने अपने से छोटे लड़के से शादी की है। जानिए कौन हैं वो सेलिब्रिटी एक्ट्रेसेस...
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय का अफेयर सलमान खान, विवेक ओबेरॉय से रहा लेकिन वह दोनों में से किसी के साथ शादी के बंधन में बंध नहीं सकी। ऐश्वर्या ने 2007 में एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की। ऐश अभिषेक से 3 साल बड़ी हैं। ऐश और अभिषेक की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या है। 
विज्ञापन

3 of 6
शिल्पा शेट्टी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार को काफी समय तक डेट किया लेकिन दोनों का रिलेशन ज्यादा समय तक नहीं चल सका। शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 2009 में शादी की। शिल्पा राज से करीब 3 महीने बड़ी हैं। 

4 of 6
सोहा अली खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने 2015 में कुणाल खेमू से शादी की। दोनों ने शादी से पहले करीब 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया और उसके बाद दोनों दो साल तक लिव-इन में भी रहे। कुणाल सोहा से 5 साल छोटे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
urmila
'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर ने 2016 में मोहसिन अख्तर मीर से गुपचुप तरीके से शादी की थी। मोहसिन पेशे से कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल हैं। दिलचस्प बात यह है कि मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिपाशा और करन
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल 2016 को करण सिंह ग्रोवर से शादी की। दोनों की मुलाकात 2015 में फिल्म 'अलोन' के दौरान हुई, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली। करण सिंह ग्रोवर बिपाशा से करीब 3 साल छोटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें