बॉलीवुड में जहां फिल्मों के सेट पर कई बार अभिनेत्रियों को अपनी असल जिंदगी का हीरो भी मिल जाता है। वहीं, कई बार इन बॉलीवुड बालाओं के दिलों के तार इंडस्ट्री के बाहर के शख्स से भी जुड़ जाते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में फैंस अपने पसंदीदा सितारे के बारे में सब कुछ जानने के लिए काफी इच्छुक रहते हैं। ऐसे वे अपने पसंदीदा कलाकार के हमसफर के बारे में भी जानना चाहते हैं तो आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री के बाहर अपना हमसफर खोजा है।
विज्ञापन
2 of 5
प्रीति जिंटा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा
हिंदी सिनेमा में डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के बार ब्वॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ के साथ लॉस एंजिल्स में शादी की थी। पांच साल तक डेट करने के बाद उन्होंने सात फेरे लिए थे।
विज्ञापन
3 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में चलती रहती हैं। शिल्पा ने भी अपने हमसफर का चुनाव इंडस्ट्री के बाहर ही किया है। शिल्पा ने साल 2010 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी कर ली। फिटनेस वीडियो बनाने में व्यस्त शिल्पा एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।
4 of 5
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने
- फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने इस समय भले ही फिल्मों से दूी बना ली है, लेकिन अभिनेत्री अभी भी रिएलिटी शोज होस्ट करती नजर आती हैं। माधुरी दीक्षित का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर की बुलंदी में ही फिल्मों से दूर पेशे से डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली थी और आज दोनों खुशहाल जीवन भी व्यतीत कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। अनुष्का शर्मा ने भी ग्लैमर इंडस्ट्री से बाहर अपने हमसफर का चुनाव किया है। अनुष्का और विराट की जोड़ी काफी पहले से मशहूर हो गई थी। साल 2017 में दोनों ने इटली में जाकर शादी कर ली थी।