बॉलीवुड इंडस्ट्री न केवल अपनी फिल्मों के लिए मशहूर है, बल्कि ऑन स्क्रीन कपल्स को भी लेकर काफी पॉपुलर है। फैंस हर फिल्म की कहानी के साथ–साथ फिल्म के किरदारों को भी काफी पसंद करते हैं। कई बार निर्देशक कुछ फ्रेश जोड़ियों को भी फिल्म में कास्ट करने की कोशिश करते हैं, जिससे कि दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिल सके। आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने ऑनस्क्रीन रियल लाइफ पिता और बेटे के साथ फिल्मों में रोमांस किया है।