फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में कोई कमाल नहीं दिखा पाईं थी ये एक्ट्रेसेज, अब ऐसे एन्जॉय कर रहीं पर्सनल लाइफ

Sun, 01 Apr 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

who got success in their personal life instead of filmy career
विज्ञापन
1 of 6
हर कोई फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा सितारा बनने का सपने लेकर आता है। इनमें से कुछ हिट होते हैं तो किसी का फिल्मी करियर कमाल नहीं कर पाता। मगर इसका ये मतलब कतई नहीं कि वो असल जिंदगी में भी पिछड़ जाती हैं। आइए आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेज की एक लिस्ट दिखाते हैं, जो फिल्मी दुनिया में तो फ्लॉप रहीं मगर असल जिंदगी में हंसी-खुशी के साथ अपना परिवार चला रहीं हैं।
विज्ञापन

अमृता अरोड़ा

2 of 6
अमृता ने मुंबई स्थित रेडस्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के डॉयरेक्टर शकील लदाक से शादी की है। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा बॉलीवुड में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सकीं। हालांकि उनकी बहन मलाइका अरोड़ा का करियर अमृता की तुलना में ठीक रहा।
विज्ञापन

आयशा टाकिया

3 of 6

अपनी मुस्कान के लिए पहचाने जाने वालीं बबली एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने सपा नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की है। फरहान आजमी रेस्टोरेंट चेन के मालिक हैं। फिल्मों में वो कोई खास कमाल नहीं कर पाईं लेकिन निजी जिंदगी मजे से चल रही है।

सेलिना जेटली

4 of 6
अपनी खूबसूरत आंखों के कारण मशहूर यह एक्ट्रेस कुछ चुनिंदा फिल्मों में ही पर्दे पर नजर आई। लेकिन, इनकी किसी भी फिल्म ने कोई बड़ा कमाल नहीं किया। सेलिना ने ऑस्ट्रियन बिजनेसमैन पीटर हॉग से शादी की है। जो दुबई और सिंगापुर में होटल चेन के मालिक हैं।
विज्ञापन

गायत्री जोशी

5 of 6
शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' से चर्चा में आईं एक्ट्रेस गायत्री जोशी पर्दे पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकीं। बाद में गायत्री ने रीयल इस्टेट टाइकून विकास ओबेरॉय से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशा देओल

6 of 6
isha deol
धर्मेंन्द्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल अपने माता-पिता की तरह बॉलीवुड में कामयाब नहीं हो पाई। साल 2012 में ईशा देओल ने करोड़पति हीरा व्यवसायी भरत तख्तानी के शादी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें