फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

mother's day spcl: दुनिया के लिए मिसाल हैं बॉलीवुड की ये मांएं

Thu, 12 May 2016 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
ऐसी कई हीरोइनें हैं जिन्होंने अपने बच्चों को अपने दम पर पाला है। किसी ने तलाक के बाद बच्चों की पूरी जिंम्मेदारी संभाली तो किसी ने शादी ही नहीं की और बिन ब्याही मां की भूमिका अदा की। ऐसी भी कुछ हीरोइनें रहीं जो शादी से पहले ही मां बन गईं और पूरे गर्व से मां का फर्ज निभाया। मदर्स डे के मौके पर इन माओं को सलाम।
विज्ञापन

शादी से पहले मां बनी हीरोइनें

2 of 9
श्रीदेवी ने बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी लेकिन उनकी पहले बेटी जान्हवी कपूर का जन्म शादी से कुछ ही महीनों पहेल हो गया था। बोनी और श्रीदेवी पर कई उंगलियां भी उठी थीं क्योंकि बोनी पहले से शादी शुदा थे लेकिन श्रीदेवी ने अपनी प्रेगनेंसी जारी रखने का फैसला किया और आज वे अपनी बेटियों की अच्छी तरह परवरिश कर रही हैं।
विज्ञापन

शादी से पहले मां बनी हीरोइनें

3 of 9
कोंकणा सेन शर्मा ने हीरो रणवीर शॉरी से शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों में उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी दे दी लेकिन सच यही था कि कोंकणा सात फेरे लेने से पहले ही गर्भवती हो चुकी थीं। रणवीर और कोंकणा का तो तलाक हो गया है लेकिन कोंकणा अपने बेटे को बखूबी पाल रही हैं।

शादी से पहले मां बनी हीरोइनें

4 of 9
कमल हसन की पूर्व पत्नी सारिका की भी यही कहानी है। सारिका पहली बेटी श्रुति से तब प्रेगनेंट हुईं जब वे और कमल लिव इन में रह रहे थे। श्रुति के जन्म के काफी बाद उन्होंने शादी की और फिर दूसरी बेटी अक्षरा को जन्म दिया। अब कमल औऱ सारिका अगल हो चुके हैं।
विज्ञापन

शादी से पहले मां बनी हीरोइनें

5 of 9
सुष्मिता सेन ऐसी मां हैं जिनकी बेटियां तो दो हैं लेकिन पति एक भी नहीं। सुष्मिता ने अब तक शादी नहीं की है। वो सिर्फ 25 साल की थीं जब उन्होंने पहली बेटी रेनी को गोद लिया था। दस साल बाद, 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष दोनों बेटियों को अकेले ही पालती हैं।
विज्ञापन

शादी से पहले मां बनी हीरोइनें

6 of 9
सेलीना जेटली ने अपने ऑस्ट्रियन ब्वॉयफ्रेंड पीटर हैग से जुलाई 2011 में गुपचुप शादी रचा ली थी। जब्कि उन्होंने मार्च 2012 में जुड़वा बेटों को जन्म दिया। सेलीना ने तो इन खबरों को कई बार नकारा कि वे शादी से पहले प्रेगनेंट थीं लेकिन सच यही था।
विज्ञापन

शादी से पहले मां बनी हीरोइनें

7 of 9
नीना गुप्ता का अफेयर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से था। इनकी शादी तो नहीं हुई लेकिन नीना प्रेगनेंट जरूर हो गई थीं। विवियन ने नीना से कभी शादी नहीं की और नीना ने अकेले ही अपनी बेटी मसाबा को पाला।

शादी से पहले मां बनी हीरोइनें

8 of 9
रवीना टंडन ने अनिल ठडानी से 2004 में शादी करने से पहले ही दो बेटियां गोद लेली थी। यानी वे भी सुष की तरह शादी से पहले ही मां बन गई थीं। हाल ही में रवीना की गोद ली हुई छोटी बेटी छाया की शादी भी हो गई।
विज्ञापन

शादी से पहले मां बनी हीरोइनें

9 of 9
अमृता अरोड़ा की अचानक शादी करने की खबर और उसके कुछ ही महीनों बाद हुए उनके पहले बेटे से ये साफ हो गया था कि अमृता शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं। अमृता ने जल्दबाजी में अपने पति शकील लदाक से शादी की थी। अब उनके दो बेटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें