फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी सरजमीं पर पैदा हुईं बॉलीवुड की ये पांच एक्ट्रेस, कर रही हैं बॉलीवुड पर राज

Wed, 26 Apr 2017 05:13 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट
हम अक्सर अपने बॉलीवुड स्टार्स पर नाज करते रहे हैं, खासकर उन पर जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनमें से कई फिल्म स्टार्स ऐसे हैं जो असल में भारतीय नहीं हैं यानि वो विदेश में पैदा हुए।

चलिए जानते हैं ऐसे ही फिल्म स्टार्स के बारे में जो विदेश में पैदा हुए:
 
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण कहने को तो एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और इंडियन हैं, लेकिन असल में उनका जन्म डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ। दीपिका की फैमिली तब बैंगलौर शिफ्ट हुई जब दीपिका एक साल की थीं और तभी से दीपिका यहीं रह रही हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत करने वाली दीपिका आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना-माना नाम हैं।

ये भी पढें - मॉडलिंग के दौरान ऐसी दिखती थी सलमान की ये 'हीरोइन', सर्जरी के बाद आया इतना बदलाव
विज्ञापन

3 of 6
कैटरीना कैफ
दीपिका पादुकोण की तरह ही कैटरीना कैफ भी भारत में पैदा नहीं हुईं। कैटरीना आज बॉलीवुड में नाम कमा रही हैं लेकिन असल में वो एक ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उनका असली नाम कैटरीना टरकॉट है और तकरीबन एक दशक से वो बॉलीवुड में सक्रिय हैं। हिंदी भाषा ना आने की वजह से शुरूआत में कैटरीना को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब वो इसमें काफी निपुण हो गई हैं।

ये भी पढें - 'बाहुबली' प्रभास के लिए लकी हैं ये दो स्टार, जिस फिल्म में रहे उसने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड
 

4 of 6
जैक्लीन फर्नांडिस
जैक्लीन फर्नांडिस असल में श्रीलंका की रहने वाली हैं और वहीं पैदा हुईं। लेकिन आज बॉलीवुड में वो खूब नाम और शोहरत कामा रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आलिया भट्ट
आपको जानकर हैरानी होगी कि करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आलिया भट्ट भी ब्रिटिश बॉर्न हैं। उनकी मां सोनी राजदान कश्मीरी और जर्मन हैं जबकि पिता महेश भट्ट गुजराती।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नर्गिस फखरी
'रॉकस्टार', 'मद्रास कैफे' और 'फटा पोस्टर निकला हीरो' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस नर्गिस फखरी भी असल में भारतीय नहीं बल्कि अमेरिकन एक्ट्रेस हैं। नर्गिस के पिता पाकिस्तान से थे लेकिन काम की तलाश में वो यूनाइटेड स्टेट्स जाकर बस गए और वहीं नर्गिस का जन्म हुआ।

ये भी पढें - सनी लियोन जैसा बनने के लिए इस हीरोइन ने किया कुछ ऐसा, फैंस रह गए थे दंग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें