फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unmarried Actresses: बिना शादी खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं ये हसीनाएं, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Tue, 30 Jan 2024 11:40 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आइए आज बॉलीवुड की कुछ ऐसी हसीनाओं के बारे में जानते हैं जो बिना शादी के खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
तब्बू - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
भारतीय समाज में जहां शादियों पर काफी जोर दिया जाता है। वहीं, बॉलीवुड में कुछ ऐसी हसीनाएं भी हैं जो बिना शादी के ही खुश हैं। ये वे अभिनेत्रियां हैं जो जिंदगी को अपने शर्तों पर जीती हैं। आइए आज कुछ ऐसी ही बॉलीवुड की हसीनाओं के बारे में जानते हैं। 

शहनाज गिल की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे फैंस

विज्ञापन

2 of 5
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तब्बू का है।  51 साल की यह खूबसूरत अभिनेत्री खुशहाल जिंदगी जी रही हैं और एक से बढ़कर एक हिट फिल्में भी कर रही हैं। उन्हें अपनी जिंदगी से कोई शिकायत नहीं है। 'अस्तित्व' और 'चांदनी बार' से लेकर 'दृश्यम 2' और 'भोला' जैसी हिट कर चुकी तब्बू अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन बॉलीवुड में अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। 'मिस यूनिवर्स' रह चुकी यह अभिनेत्री जिंदगी को अपने हिसाब से जीती हैं। सुष्मिता ने अभी तक शादी नहीं की है और अपनी दोनों बेटियों के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। 

4 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा पटेल
अभिनेत्री अमीषा पटेल बॉलीवुड में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 'कहो न प्यार है' से दर्शकों के दिलो पर राज करने वाली अमीषा ने आज तक शादी नहीं की है और उन्हें अपने इस फैसले पर कोई पछतावा भी नहीं है। अमीषा पटेल साल 2023 की सबसे हिट फिल्म 'गदर 2' में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
आशा पारेख 
सदाबाहर अभिनेत्री आशा पारेख ने भी कभी शादी नहीं की और उन्हें इस बात का कोई मलाल भी नहीं है। अभिनेत्री ने पिछले दिनों अपनी बायोग्राफी लिखी, जिसमें उन्होंने कहा, 'शादी करना उनकी किस्मत में ही नहीं था। उनकी मां ने उनके लिए बहुत सारे लड़के ढूंढे पर कभी भी उनके साथ बात नहीं बनी और मुझे इस बात का कोई पछतावा नहीं है।'

Tripti Dimri: 'एनिमल' से पहले तृप्ति डिमरी को ऐसे मिली थी पहचान, ओटीटी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें