फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतनी खाली हैं करिश्मा, अमृता, अमीषा कि पार्टियां कर के टाइम काटती हैं

Fri, 18 Mar 2016 06:15 PM IST
अास्था मिश्रा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
bollywood actresses
इन बॉलीवुड हीरोइनों के पास वाकई कोई काम नहीं है। फिल्में और एक्टिंग करते तो आजकल बिलकुल नहीं दिखतीं लेकिन हर दूसरी पार्टी में जरूर दिख जाती हैं। लाइमलाइट में बने रहना तो कोई इनसे सीखे। यकीन न हो तो आगे तस्वीरें देख लीजिए।
विज्ञापन

इतनी खाली हैं ये हीरोइनें कि हर पार्टी में दिख जाती हैं

2 of 7
- फोटो : instagram
सबसे ताजा उदाहरण हैं स्नेहा उलाल का जिनका शायद आप नाम भी भूल चुके होंगे। सलमान खान के साथ पहली फिल्म 'लकी' में काम करने वाली औऱ फिर सालों के लिए बड़े पर्दे से गायब हो चुकीं स्नेहा अचानक ही पार्टियां करते दिखने लगी हैं। उन्होंने वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल के साथ भी पार्टी करते हुए तस्वीर डाली। इससे तो यही साबित होता है कि स्नेहा के पास पार्टी करने का बहुत वक्त है।
विज्ञापन

इतनी खाली हैं ये हीरोइनें कि हर पार्टी में दिख जाती हैं

3 of 7
स्नेहा सलमान खान से दोस्ती बनाए रखने के लिए उनकी बहन अर्पिता की गोदभराई में भी दिखी थीं। जाने माने चेहरों के बीच अचानक इतने साल बाद स्नेहा का दिखना बड़ा ताज्जुब भरा था।

इतनी खाली हैं ये हीरोइनें कि हर पार्टी में दिख जाती हैं

4 of 7
- फोटो : twitter
अमीषा पटेल के तो क्या कहने! उन्हें देख कर तो लगता है कि बॉलीवुड की सारी पार्टियों में जाना और सेल्फीज खींचना उन्हीं की जिम्मेदारी बन गई है। सलमान खान के बर्थडे से लेकर ऋतिक की पार्टी तक, अमीषा कुछ नहीं छोड़तीं। बड़े बड़े सितारों के साथ जैसे ही मौका मिले वे तुरंत तस्वीरें खिंचवा लेती हैं। फिल्में न सही, पार्टी में भी उनके साथ वक्त बिताने का मौका मिल जाता होगा!
विज्ञापन

इतनी खाली हैं ये हीरोइनें कि हर पार्टी में दिख जाती हैं

5 of 7
- फोटो : getty images
अमृता अरोड़ा का भी कुछ ऐसा ही हाल है। मलाइका की बहन अमृता मलाइका के ससुराल यानी खान परिवार के हर एक पार्टी-फंक्शन में दिख जाती हैं। फिल्में छोड़ चुकी अमृता लगता है, बॉलीवुड सितारों का साथ और स्टारडम नहीं छोड़ पा रहीं। सिर्फ अपनी बहन की ही नहीं, बी टाउन और यहां तक की क्रिकेटरों की लगभग हर शादी-पार्टी में अमृता शिरकत कर लेती हैं।
विज्ञापन

इतनी खाली हैं ये हीरोइनें कि हर पार्टी में दिख जाती हैं

6 of 7
अमृता की तरह ही करिश्मा भी कुछ ऐसी ही होती जा रही हैं। करिश्मा ने ये तो खुद ही कह दिया है कि अब वे फिल्में नहीं करना चाहतीं। इसलिए लगता है करिश्मा आजकल इतनी खाली रहती हैं कि हर छोटे मोटे अवार्ड शो, फैशन शो, फिल्म प्रेमियर में पहुंच जाती हैं। कभी अपनी बहन के घर तो कभी उनके ससुराल, करिश्मा चक्कर लगाती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी खाली हैं ये हीरोइनें कि हर पार्टी में दिख जाती हैं

7 of 7
bollywood actresses
शिल्पा शेट्टी भी कुछ कम नहीं है। शिल्पा फिल्मों से दूर हो ही गई हैं तो अब उनके पास इतना समय तो रहता ही है कि अलग अलग पार्टियों में फैशन कर के पहुंच जाएं। करवाचौथ की पार्टी हो या किसी हीरो-हीरोइन की शादी का रिसेप्शन, शिल्पा वहां जाकर मस्ती करती दिखती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें