फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actresses: साउथ फिल्मों में अनोखे अवतार में नजर आईं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, देखिए पूरी लिस्ट

Thu, 13 Mar 2025 12:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Actresses In South Movies: बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अब साउथ की फिल्मों में लगातार नजर आ रही हैं। बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां राम चरण, जूनियर एनटीआर और प्राभास जैसे साउथ के सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। वहीं इस लिस्ट में अब सोनाक्षी सिन्हा की भी एंट्री हो गई है। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट...
 
विज्ञापन
1 of 6
साउथ फिल्मों में बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani, aslisona, AnnapurnaStdios
बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपना रुख अब साउथ फिल्मों की ओर कर लिया है। दीपिका पादुकोण से लेकर जान्हवी कपूर और कियारा आडवाणी ने भी साउथ की फिल्मों में अभिनय किया है। अब इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम शामिल हो गया है। सोनाक्षी साउथ की फिल्म जटाधरा में नजर आएंगी। आइए जानते हैं सोनाक्षी के अलावा किन अभिनेत्रियों ने की है कौन सी साउथ फिल्में।
 
विज्ञापन

2 of 6
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी - गेम चेंजर
कियारा आडवाणी ने राम चरण के साथ फिल्म "गेम चेंजर" में काम किया। यह एक एक्शन और राजनीतिक ड्रामा फिल्म है, जिसे शंकर ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज हुई। इसमें कियारा और राम चरण के अलावा अंजलि, एसजे सूर्या और श्रीकांत जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम @mrunalthakur
मृणाल ठाकुर - कई फिल्में
मृणाल ठाकुर साउथ की कई फिल्मों में दिख चुकी हैं, जैसे "सीता रामम", "हाय नन्ना" और "कल्कि 2898 एडी"। अब वह "डकैत" नाम की फिल्म में काम करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनुराग कश्यप भी होंगे, जो एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। यह अनुराग कश्यप की पहली तेलुगु फिल्म होगी।

4 of 6
आज जापान में रिलीज होगी फिल्म कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
दीपिका पादुकोण - कल्कि 2898 एडी
दीपिका पादुकोण ने "कल्कि 2898 एडी" में प्रभास, मृणाल ठाकुर और अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई। फिल्म की सफलता के बाद इसके दूसरे भाग "कल्कि 2" की भी घोषणा हो चुकी है।
 
विज्ञापन

5 of 6
आरसी 16 - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर - देवरा और आरसी 16
जान्हवी कपूर ने जूनियर एनटीआर के साथ "देवरा पार्ट 1" में काम किया। इस फिल्म का दूसरा भाग भी आएगा। इसके अलावा वह राम चरण के साथ "आरसी 16" में भी नजर आएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'जटाधारा' से सोनाक्षी सिन्हा का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम-@zeestudiosofficial
सोनाक्षी सिन्हा - जटाधारा
सोनाक्षी सिन्हा अब साउथ की फिल्म "जटाधारा" से डेब्यू करने जा रही हैं। यह एक सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म होगी। 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर फिल्म से सोनाक्षी का पहला लुक सामने आया था। मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस तरह बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ रही हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें