फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pregnant Actresses In 2022: बॉलीवुड के इन कपल्स ने दी गुड न्यूज, कोई पहली तो कोई दूसरी बार बनेंगे माता-पिता

Fri, 19 Aug 2022 01:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के ये स्टार्स बनेंगे माता-पिता - फोटो : social media
साल 2022 कई मायनों में बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स के लिए अच्छा साबित हो रहा है। जहां किसी के हाथ कोई नया प्रोजेक्ट लगा है, तो वहीं कोई अपनी जिंदगी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंध चुका है। लेकिन इन सब चीजों से के अलावा इस साल बॉलीवुड से लेकर टीवी के कई हॉट और मशहूर कपल्स ने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है। जी हां, जल्द ही बहुत से एक्टर्स के घर नन्हें बच्चे की किलकारियां गूंजने जा रही हैं।इस साल कई सेलेब्स माता-पिता बनने जा हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट-रणबीर कपूर से लेकर देबीना बनर्जी-गुरमीत चौधरी तक का नाम शामिल है। इन सभी अभिनेत्रियों ने अपने फैंस के साथ अपनी मां बनने की खुशी साझा की है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस-किस सेलिब्रिटी के घर नन्हे बच्चों के कदम पड़ने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं, उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने साल 2022 में दी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज।           
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया भट्ट
इसी साल 14 अप्रैल को कपूर खानदान के शहजादे रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी आलिया भट्ट ने जून में अपने प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर साझा की थी। न्यूली मैरिड कपल के द्वारा साझा की गई इस खबर से पूरी इंडस्ट्री खुशी से झूम उठी थी। लेकिन फैंस इस खबर से खुश होने के साथ-साथ हैरान भी थे कि आखिर शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने ऐसा फैसला कैसे कर लिया। लेकिन फिर यह सब भूलकर सभी ने उनके  माता-पिता बनने की खुशी में उनका पूरा साथ दिया। अभिनेत्री ने अपने  सोनोग्राफी सेशन की एक तस्वीर साझा कर अपने प्रेग्नेंट होने का एलान किया था।        
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर - फोटो : insta
सोनम कपूर
इसी साल मार्च में सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा की थी। सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत दुनिया में करने वाले हैं। सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग बेबी बंप पर हाथ रखे हुए तस्वीरें साझा की थी और अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज सुनाई थी। पिछले दिनों अभिनेत्री ने अपनी गोद भराई की तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ साझा की थीं, जिनमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। सोनम अपने प्रेग्नेंसी फेज को पूरी तरह से एंजॉय कर रही हैं।    

4 of 5
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : social media
बिपाशा बसु
साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने शादी के छह साल बाद कुछ दिनों पहले ही अपने माता-पिता बनने की खबरों की पुष्टि की है। जब से बिपाशा बसु के मां बनने की खबर आई है, तब से उनके फैंस खुशी से घूम उठे हैं। वह जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। इस खबर के आने के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बिपाशा ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपने पति करण के साथ  करण के साथ रोमांटिक पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : social media
देबीना बनर्जी
छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और उनके पति गुरमीत चौधरी के घर इसी साल बेटी लियाना का जन्म हुआ है। बेटी को जन्म देने के चार महीने बाद देबिना ने 16 अगस्त को फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की। दरअसल, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी दोबारा पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। जहां कुछ फैंस दूसरी बार मां बनने जा रहीं देबिना को बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें तरह-तरह की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें