फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 भी पार नहीं कर पाईं ये अभिनेत्रियां, कम उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा, दिव्या भारती की मौत तो आज भी अनसुलझी पहेली

Sat, 13 Jun 2020 11:48 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कई ऐसी हसीनाएं रहीं हैं जिन्होंने कम समय में ही अपने अभिनय के बलबूते लोगों के दिलों में जगह बनाई। लेकिन इनकी जिंदगी ने इन्हें कम समय दिया। किसी की मौत का कारण डिप्रेशन रहा तो किसी की मौत का कारण कुछ और....चलिए बात करते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी जिंदगी का सफर अचानक से थम गया।
विज्ञापन

2 of 6
स्मिता पाटिल - फोटो : social media
स्मिता पाटिल का फिल्मी सफर सिर्फ 10 साल का रहा, पर काम ऐसा कि आज भी वो चर्चा में रहता है। अपने सशक्त अभिनय से पहचान बनाने वालीं स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1956 में हुआ था। प्रतीक के जन्म के कुछ दिनों बाद 31 साल की उम्र में 13 दिसंबर 1986 को स्मिता का निधन हो गया। एक समय स्मिता पाटिल का बॉलीवुड में बोलबाला था पर जब उनकी असमय मौत हुई तो सिनेमाई दुनिया को पसंद करते वाले भी सन्न रह गए।
विज्ञापन

3 of 6
दिव्या भारती
दिव्या भारती सिर्फ 19 साल की थीं जब मुंबई में उनकी मृत्यु पांच मंज़िला इमारत से गिरने की वजह से हुई। आज तक उनकी मौत एक रहस्य बनी हुई है। दिव्या ने मौत को गले लगाने से पहले शोला और शबनम, दीवाना, विश्वात्मा जैसी हिट फिल्में दी थीं।

4 of 6
सिल्क स्मिता
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी- मानी एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी जिन्हें फिल्मी दुनिया में सिल्क स्मिता के नाम से भी जाना जाता था। दक्षिण भारतीय सिनेमा में 1970 के दशक के आखिर से 1990 के शुरू तक सिल्क स्मिता का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोलता था। सिल्क 35 साल की उम्र में 23 सितम्बर 1996 की सुबह अपने चेन्नई के घर में मृत मिलीं। उनकी मौत का कारण अभी तक रहस्य ही बना हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
मधुबाला - फोटो : Vintage Bollywood
दिल की बीमारी के कारण महान अदाकारा मधुबाला की मृत्यु सिर्फ 36 साल की उम्र में ही हो गई। मधुबाला के दिल में एक छोटा सा छेद था और उस वक्त ये बीमारी लाइलाज थी। एक जमाने में खूबसूरती की मिसाल मानी जाने वालीं मधुबाला की आखिरी वक्त में ऐसी हालत हो गई थी कि कोई उन्हें पहचान भी नहीं पाता था।

पुरानी तस्वीरों में दिशा पाटनी को पहचानना मुश्किल, फिल्मों में आने से पहले दिखती थीं ऐसी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Meena Kumari - फोटो : amar ujala
लिवर सिरोसिस नाम की बीमारी की वजह से मीना कुमारी की 39 वर्ष में ही मृत्यु हो गई थी। कहा जाता है अपने आखिरी के सालों में वो बहुत शराब पीने लगीं थीं जिसकी वजह से उनकी मौत हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें