फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दे के पीछे अभिनेत्रियों का ऐसे होता है मेकअप, प्रियंका चोपड़ा और पूनम पांडे को यूं नहीं देखा होगा पहले

Tue, 26 Jan 2021 03:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
प्रियंका चोपड़ा, पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
असल जिंदगी हो या पर्दे पर, हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। हालांकि फिल्मों में हम जिन ग्लैमरस अभिनेत्रियों को देखकर उनकी सुंदरता की तारीफें करते नहीं थकते उसके पीछे कई घंटे की मेहनत होती है। आमतौर पर किसी सीन या फोटोशूट के लिए कम से कम एक-दो घंटे तक का समय मेकअप में लगता है। इसके साथ ही मेकअप आर्टिस्ट को हर सीन में यह ध्यान रखना होता है कि कलाकार एकदम परफेक्ट नजर आएं। यह मेकअप का ही कमाल होता है जो अभिनेत्रियों के नैन-नक्श तक सबकुछ एक शेप में ढाल देता है। तो चलिए इसी कड़ी में दिखाते हैं कि पर्दे के पीछे कलाकार किस तरह तैयार होते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 14
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना कपूर बला की खूबसूरत हैं। चाहे मेकअप करें या ना करें उनके चेहरे का ग्लो देखते ही बनता है। करीना के साथ पूरी टीम है जो उनके मेकअप से लेकर हेयर्स पर पूरी नजर रखता है।
विज्ञापन

3 of 14
कटरीना कैफ - फोटो : फाइल
कटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। वह इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। कटरीना अपने लुक को लेकर कभी समझौता नहीं करतीं।

4 of 14
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : फाइल
पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय जल्द ही बड़े पर्दे पर आने की तैयारी में हैं। ऐश्वर्या बला की खूबसूरत तो हैं हीं लेकिन मेकअप से उनकी खूबसूरती में और चार चांद लग जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 14
anushka sharma
अनुष्का शर्मा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं हालांकि वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट में जरूर व्यस्त हैं। एक शूट के दौरान अनुष्का शर्मा तैयार होती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 14
दीपिका पादुकोण - फोटो : फाइल
दीपिका पादुकोण को आज के समय की नंबर वन अभिनेत्री कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। उनके पास इन दिनों फिल्मों की भरमार है। इसके अलावा वे कई बड़े ब्रांड को एंडोर्स करती हैं।
विज्ञापन

7 of 14
एमी जैक्सन - फोटो : फाइल
फिल्म सिंह इज ब्लिंग में नजर आईं एमी जैक्सन अपने ग्लैमरस लुक से सबको दीवाना बना देती हैं। अभिनय के साथ एमी अपने फोटोशूट से भी चर्चा में रहती हैं।

8 of 14
काजोल - फोटो : फाइल
काजोल ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने कम ही फिल्में की हैं लेकिन जो भी हैं वह बेहद शानदार हैं। काम के साथ अपने परिवार को वह बखूबी संभाल रही हैं।

9 of 14
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : fan page
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वालीं प्रियंका चोपड़ा का लुक पहले से काफी बदल गया है। उनकी पुरानी तस्वीरों को देखें तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल होगा।

10 of 14
परिणीति चोपड़ा - फोटो : फाइल
प्रियंका चोपड़ा की बहन और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सेट पर कुछ इस अंदाज में मेकअप कराती नजर आ रही हैं। काम से लगातार थककर परिणीति सोफे पर आराम कर रही हैं वहीं उनकी मेकअप आर्टिस्ट इस दौरान उनका मेकअप सेट कर रही हैं।

11 of 14
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने बोल्ड लुक के लिए मशहूर पूनम पांडे तैयार भी बोल्ड लुक के साथ ही होती हैं। महज बिकिनी ड्रेस में वह मेकअप करती नजर आ रही हैं।

12 of 14
रानी मुखर्जी - फोटो : फाइल
रानी मुखर्जी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उनके प्रशंसक उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

13 of 14
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : फाइल
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से की थी लेकिन उसके बाद उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

14 of 14
सनी लियोनी - फोटो : फाइल
सनी लियोनी बॉलीवुड की हॉटेस्ट अभिनेत्री मानी जाती हैं। पर्दे के पीछे कुछ ऐसे उनकी खूबसूरती को और निखारा जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें