फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actresses Royal Look: यूं ही नहीं दिखता अभिनेत्रियों का शाही अंदाज, लगता है इतना वक्त, जो सोचा भी नहीं होगा

Thu, 14 Jul 2022 12:41 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुगल-ए-आजम, पद्मावत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में राजा-महाराजाओं पर आधारित बहुत सी फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों पर मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है। इन फिल्मों के सेट, कॉस्ट्यूम और ज्वैलरी सभी कुछ बहुत खास रहे हैं। के आसिफ द्वारा निर्देशित मुगल-ए-आजम से लेकर मणिरत्नम की पीएस-1 तक इन फिल्मों राजा, रानी और  राजकुमारियों के लुक पर कारीगर से लेकर मेकर्स तक ने इतनी मेहनत की है तब जाकर अभिनेता और अभिनेत्रियों को इतना शानदार लुक मिल पाया है। हाल ही में खबर आई थी कि पीएस- 1 में ऐश्वर्या राय के लुक के लिए 18 कारीगरों ने छह महीने तक एक-एक कुंदन जोड़कर ज्वैलरी तैयार की थी। तब जाकर फिल्म में ऐश्वर्या को 10वीं सदी जैसा लुक दिया गया था। तो आज अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको फिल्मों में अभिनेत्रियों के शाही अंदाज की खासियत बताने जा रहे हैं।

 
 
विज्ञापन

2 of 5
मुगल-ए-आजम - फोटो : सोशल मीडिया
मुगल-ए-आजम
मुगल-ए-आजम एक सच्चे प्रेम की कहानी है और क्लासिक सिनेमा है। इस फिल्म ने उस दौर में बॉलीवुड के फैशन को खूब प्रभावित किया था। फिल्म में अनारकली ने एक से बढ़कर एक लहंगा चोली पहने थे, जिसे दिल्ली के डिजाइनर ने डिजाइन किया था। इस फिल्म के लिए इस्तेमाल की गई ज्वैलरी को हैदराबाद के डिजाइनर ने बनाया था, वहीं फुटवियर आगरा से मंगाए गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
जोधा अकबर - फोटो : सोशल मीडिया
जोधा अकबर
जोधा अकबर एक सुपरहिट फिल्म थी। लेकिन फिल्म से ज्यादा हिट ऐश्वर्या की ज्वैलरी हुई थी। उस दौरान बाजार में ऐश्वर्या जैसी ज्वैलरी और लहंगे की खूब मांग थी। आपको बता दें कि फिल्म में ऐश्वर्या ने जितने भी गहने पहने थे, वो सब असली सोने और कीमती स्टोन से बने थे। अभिनेत्री के लिए जो गहने तैयार हुए थे उनका वजन तकरीबन 400 किलो था। सभी गहनों में करीब 200 किलो गोल्ड, अलग-अलग कीमती स्टोन्स, मोती आदि का इस्तेमाल किया गया था। ऐश्वर्या ने फिल्म में शादी के सीन में जो गहने पहने थे, अकेले उनका वजन ही करीब साढ़े तीन किलो से ज्यादा था। इन गहनों को शूटिंग से पहले पूरा करने के लिए करीब 200 कारीगरों ने दिन-रात काम किया था। तब जाकर दो साल में गहने बनकर तैयार हुए थे।

4 of 5
बाजीराव मस्तानी - फोटो : सोशल मीडिया
बाजीराव मस्तानी
संजय लीला भंसाली की क्लासिक फिल्म बाजीराव मस्तानी का हर किरदार अपने आप में खास था। ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी थी। इस फिल्म के सिर्फ एक सीन में दीपिका पादुकोण ने जो ज्वैलरी पहनी थी उसकी कीमत 48 लाख रुपये थी। फिल्म की कॉस्ट्यूम के लिए डिजाइनर ने पेशवाओं के इतिहास का अध्ययन किया था। दीपिका के चांदबाली वाले इयररिंग्स में हैदराबादी टच दिया गया था। इसमें हीरे और मोतियों को एक तार में पिरोया गया था। वहीं पोल्की नथ उनके रानी लुक को पूरा कर रही थी। फिल्म में दीपिका द्वारा पहना गया हाथफूल सोने से बना था। वहीं पिंगा गाने में उनके जेवर मराठी लुक से प्रेरित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पद्मावत फिल्म
पद्मावत
दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत भी बहुत शानदार फिल्म थी। इस फिल्म में दीपिका और शाहिद के अलावा रणवीर सिंह ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। पद्मावत में दीपिका के अटायर ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। इस फिल्म के लिए दीपिका ने 400 किलो की ज्वैलरी पहनी थी। फिल्म में दीपिका के गहनों को सोने से बनाया गया है। इन जेवरों को 200 कारीगरों ने 600 दिनों में बनाकर तैयार किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें