फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bold Scenes: इन अभिनेत्रियों ने शादी के बाद भी जमकर दिए बोल्ड सीन्स, पति से लेकर दर्शक तक रह गए थे अचंभित

Fri, 07 Oct 2022 09:01 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शादी के बाद भी बोल्ड सीन्स दे चुकी हैं अभिनेत्रियां - फोटो : social media

बॉलीवुड हो या हॉलीवुड किसी भी इंडस्ट्री की फिल्म आज कल के समय में बोल्ड सीन्स के बिना अधूरी सी लगती है। क्योंकि ज्यादातर फिल्मों और वेब सीरीज में हमे बोल्ड सीन्स देखने को मिलते हैं। ऐसे में इनमें अधिकतर हर एक फिल्म में एक्टर और एक्ट्रेस पर्दे पर बोल्ड सीन्स देते दिख जाते हैं। चाहे कोई बड़ा एक्टर हो या फिर एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्मों में बोल्ड सीन्स करने का एक ट्रेंड सा बन गया हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने शादी के बाद भी बोल्ड सीन्स करके अपने फैंस के साथ-साथ पति को भी हैरान कर दिया था।  

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनेत्री होने के साथ-साथ बच्चन परिवार की बहू भी हैं। अभिषेक बच्चन की पत्नी और इतने बड़े खानदान की बहू होने के बाद भी ऐश्वर्या ने करण जौहर निर्देशित फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में काफी बोल्ड सीन्स दिए हैं। ताज्जुब की बात यह है कि ऐश्वर्या को फिल्म में अपने से काफी छोटी उम्र के रणबीर कपूर के साथ रोमांस करते देखा गया था। अभिनेत्री का ऐसा रूप देख फैंस को काफी शौक लगा था। इतना ही नहीं अभिनेत्री के ससुराल वालों को यह सब बिलकुल भी पसंद नहीं आया था। यहां तक की कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन के घर पर काफी कलेश भी हुआ था।
'अनुपमा' को कड़ी टक्कर दे रहा 'गुम है किसी के प्यार में', रियलिटी शो ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को दिखाया बाहर का रास्ता

 

विज्ञापन

3 of 6
चित्रांगदा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

चित्रांगदा सिंह
बॉलीवुड में कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का जीत चुकी चित्रांगदा सिंह इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। चित्रांगदा ने ज्यादातर सभी फिल्मों में ऑनस्क्रीन बोल्ड सीन्स दिए हैं। अचंभित करने वाली बात यह थी कि इंडस्ट्री में आने से पहले ही चित्रांगदा की शादी हो चुकी थी। ऐसे में इन्होंने भी शादी के बाद बोल्ड फिल्म करके सबको चौंका दिया था। एक्ट्रेस ने शादी के बाद 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' में कई बोल्ड सीन्स दिए थे।
Javed Akhtar: मिशेल ओबामा से ट्वीट कर जावेद अख्तर ने किया निवेदन, लिखा- मैं आपका कोई दीवाना फैन नहीं बल्कि

 

4 of 6
काजोल, आमिर खान - फोटो : social media

काजोल
काजोल बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री होने के साथ-साथ दिग्गज अभिनेता अजय देवगन की पत्नी भी हैं। दोनों एक प्यारा और मजबूत रिश्ता साझा करते हैं। लेकिन इनके रिश्ते में भी खटपट सुनाई दी थी, वह भी काजोल के बोल्ड सीन्स के कारण। दरअसल, काजोल भी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो शादी के बाद भी बॉलीवुड में कई सारे हॉट सीन्स दे चुकी हैं। काजोल ने आमिर खान के साथ फिल्म 'फना' में कई सारे बोल्ड सीन्स दिए थे, जो  अजय देवगन को बिलकुल भी पसंद नहीं आए थे।
GoodBye Arun Bali: अरुण बाली का कल दोपहर जोगेश्वरी पूर्व में होगा अंतिम संस्कार, परिजनों ने सार्वजनिक की सूचना

 

विज्ञापन

5 of 6
करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर - फोटो : social media

करीना कपूर खान
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान किसी छोटे-मोटे परिवार की नहीं बल्कि पटौदी खानदान की बहू हैं। लेकिन फिर भी बेबो लोगों के बीच अपनी एक पहचान रखती हैं, जो अभिनेत्री ने अपने काम के दम पर बनाई है। ऐसे में अपनी शादी को करीना ने कभी भी अपने काम के बीच में नहीं आने दिया। सैफ अली खान से साथ शादी के बाद भी करीना कपूर ने अर्जुन कपूर के साथ बेहद बोल्ड सीन्स दिए हैं। फिल्म 'की एंड का' में करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर ने ऑनस्क्रीन कई रोमांटिक सीन्स दिए है, जिसके बाद सैफ अली खान और करीना कपूर में अनबन की खबरें भी आई थीं। 
Photos Of The Day: रिया चक्रवर्ती का बॉस लेडी लुक और गोल्डन गर्ल बनीं मोनालिसा, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विद्या बालन - फोटो : social media

विद्या बालन
इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक विद्या बालन अपनी संजीदा एक्टिंग के साथ-साथ बोल्ड सीन्स के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने कई सारी फिल्मों में बोल्ड सीन्स दिए हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी करने के बाद सिद्धार्थ के मना करने पर उन्होंने बोल्ड सीन करने बंद नहीं किए, जिसके बाद दोनों में कई बार अनबन हो चुकी है।  

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें