फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actresses: बिकिनी में बेहद खूबसूरत लगती हैं ये अभिनेत्रियां, आपको किसका लुक आया सबसे ज्यादा पसंद?

Fri, 28 Jan 2022 04:24 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
कटरीना कैफ, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान - फोटो : social media
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों की बिकिनी वाली तस्वीरें काफी ट्रेंड करती हैं। अपने टाइम की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने सबसे पहले बिकिनी पहनी थी और तबसे शुरू हुआ ये सफर अभी तक नहीं रुका है। शायद ही इंडस्ट्री में कोई अभिनेत्री ऐसी हो जिसने बिकिनी पहन कर शूट न कराया हो। बिकिनी और स्विमसूट्स में यह अभिनेत्रियां अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखती हैं। इन अभिनेत्रियों की पहनी बिकिनी की कीमत जानने के लिए उनके फैंस अक्सर बेचैन रहते हैं। आज हम आपको आपकी फेवरेट अभिनेत्रियों की पहनी गई बिकिनियों की कीमत बताने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
कटरीना कैफ 
अपनी शादी के बाद कटरीना पहली बार मालदीव में एक ब्रैंड के शूट के लिए पहुंची थी। वहां पर उन्होंने बिकिनी पहनकर शूट कराया और अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। इन तस्वीरों में पहनी गई बिकिनी की कीमत 10,900 रुपये है।
विज्ञापन

3 of 9
जाह्नवी कपूर  - फोटो : सोशल मीडिया
जाह्नवी कपूर 
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाने में कामयाब हो गई हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी एक बिकिनी में फोटो शेयर की थी, जिसमें वह स्विमिंगपूल के अंदर अलग-अलग अदाएं दिखा रही थीं। अगर आपको भी ऐसी बिकिनी चाहिए तो इसके लिए आपको 17,490 रुपये खर्च करने की जरूरत है। 

4 of 9
ananya pandey - फोटो : instagram
अनन्या पांडे 
अपनी अपकमिंग फिल्म 'गहराईयां' को लेकर चर्चाओं में चल रही अभिनेत्री अनन्या पांडे आजकल काफी व्यस्त हैं। अनन्या भी बिकिनी पहने अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करती देखी जा चुकी हैं। अनन्या कई बार हजारों और लाखों रुपये की बिकिनी पहन चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 9
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान 
पटौदी खानदान की बहू और बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनका फैशन सेंस सभी को बहुत पसंद आता है और सभी उनको फॉलो भी करना चाहते हैं। कुछ दिन पहले करीना कपूर खान ने एक जियोमैट्रिक स्विमसूट की तस्वीर साझा की थी जिसकी कीमत 2,590 रुपये है।
विज्ञापन

6 of 9
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा 
हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा टाइम-टाइम पर अपनी बिकिनी पहने फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी हर फोटो आते ही वायरल हो जाती है।
विज्ञापन

7 of 9
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा अली खान 
सैफ अली खान की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान आजकल अपने काम को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। उनकी बिकिनी तस्वीर भी वायरल होती रही है।

8 of 9
दिशा पाटनी का ग्लैमरस लुक - फोटो : Instagram/dishapatani
दिशा पाटनी 
अपनी परफैक्ट बॉडी फिगर के लिए जाने जानी वाली अभिनेत्री दिशा पटानी अक्सर हॉलीडे पर जाती रहती हैं। हाल ही में दिशा ने ऑरेंज शेड की बिकिनी लोगों को काफी पसंद आई थी। उसकी कीमत केवल 12,800 रुपये थी। 
विज्ञापन

9 of 9
ISHA GUPTA
ईशा गुप्ता 
ईशा गुप्ता अक्सर अपनी हॉट फोटोज शेयर करके अपने फैंस के दिलों को घायल करती रहती हैं। थोड़े दिनों पहले ईशा ने फ्लोरल प्रिंट बिकिनी में फोटो शेयर की थी और इसमें वे काफी हॉट लग रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें