फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी देओल के बाद अब इस एक्ट्रेस पर सलमान की नजर, 11 फ्लॉप के बाद भी मिल सकता है ये बड़ा ऑफर

Tue, 28 May 2019 12:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan and Zareen Khan - फोटो : twitter
सलमान खान (Salman Khan) ने बॉलीवुड में कई सारी एक्ट्रेस को एंटी दिलाई है। जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा, डेजी शाह, सोनाक्षी सिन्हा, स्नेहा उल्लाल के अलावा जरीन खान भी हैं। इनमें से महज ऐश्वर्या और सोनाक्षी सिन्हा का करियर की चला। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान एक बार फिर से जरीन खान (Zareen Khan) के करियर को उठाने के लिए बड़ा फैसला ले सकते हैं। खबरों की मानें तो 'बिग बॉस 13' में जरीन खान की एंट्री हो सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
Zareen Khan - फोटो : file photo
जरीन खान ने 9 साल पहले 'वीर' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। जिसमें उनके साथ बतौर लीड एक्टर सलमान खान ही थे। जरीन की पहली फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी। जरीन अब तक 11 हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन उनकी एक भी फिल्म हिट नहीं हुई। इतना जरूर है कि उनकी फिल्मों से ज्यादा सलमान खान के साथ फिल्माया गया गाना 'मैं कहूं तो कैरेक्टर ढीला है' सुपरहिट रहा। 'बिग बॉस सीजन 13' में जरीन की एंट्री को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है लेकिन चर्चाएं जोरों पर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
zareen khan - फोटो : file photo
दरअसल, 'बिग बॉस' में आकर कई सितारों की किस्मत चमक गई है। ऐसे में हो सकता है कि सलमान खान जरीन खान को शो में एंट्री दिलाकर उनके करियर को फिर से पंख दे सकते हैं। 'बिग बॉस' के घर में कौन कितने दिन टिक पाएगा यह कंटेस्टेंट और दर्शकों पर निर्भर करता है। ऐसे में इतना जरूर हो सकता है कि जरीन खान का करियर फिर से चल पड़े। जरीन से पहले सलमान ने बॉबी देओल के करियर को फिर से चलाने का बीड़ा उठाया है। खबरों की मानें तो 'रेस 3' के बाद बॉबी को दंबग 3 भी ऑफर हुई है। फिलहाल बॉबी जल्द ही 'हाउसफुल 4' फिल्म में नजर आएंगे।

4 of 5
Bigg Boss - फोटो : social media
बिग बॉस की बात करें तो तो इस बार मेकर्स 'बिग बॉस' का सेट फिल्म सिटी में लगाने की सोच रहे हैं वहीं अब 'बिग बॉस' की थीम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार दर्शकों को 'बिग बॉस' में हॉरर थीम देखने को मिल सकती है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने अभी तक इस थीम को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। इस समय टीवी पर कई सारे सुपरनैचुरल शो चल रहे हैं। खास बात है कि इन शोज की टीआरपी भी बहुत अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan bigg boss - फोटो : file photo
ऐसे में हो सकता है कि मेकर्स इन सीरियल से प्रेरित होकर हॉरर थीम के बारे में सोच रहे हों। आपको बता दें, सलमान खान इस बार भी 'बिग बॉस सीजन 13' होस्ट करेंगे। फिलहाल सलमान इन दिनों 'भारत' फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। आए दिन वह कटरीना के साथ फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में किसी ना किसी शो में जा रहे हैं। 'भारत' फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सलमान-कटरीना के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें