फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में ही मौजूद हैं इन पांच अभिनेत्रियों की हमशक्ल, देखने में लगती हैं बिलकुल सगी बहनों जैसी

Sat, 28 Nov 2020 11:41 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या राय, दिशा पाटनी और एशा गुप्ता - फोटो : Instagram
कहते हैं कि पूरी दुनिया में एक शक्ल के करीब सात लोग होते हैं। अब ये आपके आस-पास भी हो सकते हैं और सात समंदर पार भी। बॉलीवुड में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी हमशक्ल बॉलीवुड में ही मौजूद हैं। अगर इनको साथ खड़ा कर दिया जाए तो ये सगी बहनें लगेंगी। आज आपको ऐसी ही पांच अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
दीया मिर्जा और एवलिन शर्मा - फोटो : Instagram
फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली अभिनेत्री दीया मिर्जा के लाखों चाहने वाले हैं। दीया ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री एवलिन शर्मा 'नौटंकी साला' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दीया और एवलिन की शक्ल काफी मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 6
लारा दत्ता और ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram
पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता और अभिनेत्री ईशा गुप्ता का लुक्स भी काफी हद तक मिलता है। फैशन के मामले में दोनों काफी बोल्ड हैं। खास बात ये है कि दोनों अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं। 

4 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन और स्नेहा उल्लाल - फोटो : Instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक कही जाती हैं। सलमान खान और ऐश्वर्या के अफेयर के किस्से एक वक्त पर आम थे। ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान ने अपनी फिल्म  'लकी: नो टाइम फॉर लव' से स्नेहा उल्लाल को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। ऐश्वर्या और स्नेहा की शक्ल देखकर कोई उन्हें सगी बहनें ही बताएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
कटरीना कैफ और जरीन खान - फोटो : Instagram
सलमान खान की फिल्म वीर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री जरीन खान और कटरीना कैफ की शक्ल भी एक दूसरे से काफी मिलती जुलती है। दोनों अभिनेत्रियां स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं। हालांकि जरीन बॉलीवुड में अभी तक कटरीना की तरह सफल नहीं हो सकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिशा पाटनी और इलियाना डिक्रूज - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्म बर्फी से कदम रखने वाली अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज की शक्ल दिशा पाटनी से मिलती है। दोनों ही अभिनेत्रियां बॉलीवुड में कड़ी टक्कर देती हैं। इलियाना की स्माइल और सुपर हॉट पर्सनालिटी काफी हद तक दिशा पटानी से मिलती है। 

Fabulous Lives Of Bollywood Wives Review: बचके रहना, इतना नकली रियलिटी शो पहले कभी नहीं देखा होगा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें